इंजीनियरिंग और चिकित्सा में एआई के इस्तेमाल पर जोर

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

गाजियाबाद के इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज (आईपीईसी) और रूस की मारी स्टेट यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है। दोनों संस्थान संयुक्त शोध, तकनीकी नवाचार और छात्रों व शिक्षकों के आदान-प्रदान पर काम करेंगे। इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और चिकित्सा क्षेत्रों में एआई के इस्तेमाल, संयुक्त वैज्ञानिक परियोजनाओं, सॉफ्टवेयर विकास और ड्यूल डिग्री कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। इस साझेदारी से छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए अंतरराष्ट्रीय अवसर बढ़ने की उम्मीद है।

इंजीनियरिंग और चिकित्सा में एआई के इस्तेमाल पर जोर

ट्रांस हिंडन, अफजल खान। साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 स्थित इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज (आईपीईसी) और रूस की मारी स्टेट यूनिवर्सिटी के बीच शैक्षणिक सहयोग बढ़ाने पर मंगलवार को सहमति बनी है। इसके लिए कॉलेज के चार सद्स्य रूस के योश्कर-ओला स्थित विश्वविद्यालय पहुंचे और संयुक्त शोध, तकनीकी नवाचार और छात्र व शिक्षकों के आदान-प्रदान पर चर्चा की। आईपीईसी के वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल ने कहा कि इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के साथ चिकित्सा क्षेत्र में भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल बढ़ाने पर दोनों संस्थान मिलकर काम कर सकते हैं। वाइस चेयरमैन आकांक्षा अग्रवाल ने शिक्षा को उद्योगों की जरूरतों से जोड़ने पर जोर दिया।

बैठक में संयुक्त वैज्ञानिक परियोजनाओं, शोध पत्रों के प्रकाशन, सॉफ्टवेयर विकास और ड्यूल डिग्री कार्यक्रमों की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। मारी स्टेट यूनिवर्सिटी के रेक्टर प्रो. मिखाइल श्वेत्सोव ने दीर्घकालिक साझेदारी की इच्छा जताई। इससे छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए अंतरराष्ट्रीय अवसर बढ़ने की उम्मीद है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़इंजीनियरिंग और चिकित्सा में एआई के इस्तेमाल पर जोर