शिक्षिका के शोध पत्र की सराहना
दरभंगा की शिक्षिका प्रो. रेणु कुमारी ने नेपाल के काठमांडू विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय अनुप्रयुक्त मनोविज्ञान सम्मेलन में शोध पत्र प्रस्तुत किया। सम्मेलन में बिहार के 22 मनोविज्ञान विशेषज्ञों ने भाग लिया और शैक्षिक संवाद तथा भविष्य के सहयोग पर चर्चा की। सम्मेलन का समापन वैश्विक अकादमिक सहयोग के साथ हुआ।

दरभंगा। नेपाल के काठमांडू स्थित नेशनल कॉलेज, काठमांडू यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय अनुप्रयुक्त मनोविज्ञान सम्मेलन में दरभंगा की शिक्षिका प्रो. रेणु कुमारी ने शोध पत्र प्रस्तुत किया। वहां के विद्वानों ने उनके शोध पत्र की जमकर सराहना की। इस सम्मेलन में बिहार के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं संस्थाओं से जुड़े 22 से अधिक मनोविज्ञान के विशेषज्ञों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सम्मेलन में बिहार, भारत तथा अन्य देशों से आए शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के बीच शैक्षिक संवाद, शोध अनुभवों के आदान-प्रदान तथा भविष्य में अकादमिक सहयोग की संभावनाओं पर भी व्यापक चर्चा हुई। तीन दिवसीय सम्मेलन का समापन मनोविज्ञान व व्यवहार विज्ञान के क्षेत्र में वैश्विक अकादमिक सहयोग, शोध आधारित ज्ञान के विस्तार व समाज उपयोगी मनोवैज्ञानिक हस्तक्षेपों को प्रोत्साहित करने के संदेश के साथ हुआ।


