आईएनएस तरकश त्रिपक्षीय समुद्री अभ्यास के लिए रवाना
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस तरकश दक्षिण अफ्रीका में भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के संयुक्त समुद्री अभ्यास ‘इब्सामार’ के नौवें संस्करण में भाग लेने रवाना हुआ है। अभ्यास का उद्देश्य तीनों नौसेनाओं के बीच संयुक्त अभियान क्षमता और समुद्री सहयोग बढ़ाना है। इसमें पनडुब्बी रोधी युद्ध, नौसैनिक हवाई अभियान, समुद्री डकैती रोधी अभियान, खोज एवं बचाव तथा पेशेवर विचार-विमर्श शामिल होंगे।

नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस तरकश दक्षिण अफ्रीका में भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका त्रिपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘इब्सामार’ के नौवें संस्करण में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस अभ्यास का उद्देश्य तीनों नौसेनाओं के बीच संयुक्त अभियान क्षमता बढ़ाना, समुद्री सहयोग मजबूत करना और आपसी समझ को बढ़ावा देना है। मंत्रालय ने बताया कि इस अभ्यास में पनडुब्बी रोधी युद्ध, नौसैनिक हवाई अभियान, समुद्री डकैती रोधी अभियान, खोज एवं बचाव सहित कई तरह के समुद्री अभियान शामिल हैं। इसके अलावा पेशेवर स्तर पर विचार-विमर्श भी किया जाएगा।

