आईएनएस सुदर्शिनी बार्सिलोना पहुंचा, दिखेगी भारतीय विरासत

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारतीय नौसेना का पोत ‘आईएनएस सुदर्शिनी’ बार्सिलोना पहुंच गया है जो कि ‘लोकायन 2026’ समुद्री अभियान का हिस्सा है। इस यात्रा के जरिए भारत शांति और मित्रता का संदेश दे रहा है। बार्सिलोना में, भारतीय और स्पेनिश नौसना के बीच सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन होगा।

आईएनएस सुदर्शिनी बार्सिलोना पहुंचा, दिखेगी भारतीय विरासत

नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय नौसेना का ‘आईएनएस सुदर्शिनी’ पोत बार्सिलोना पहुंच गया। बेहद खास पाल वाला पारंपरिक शैली का यह पोत लंबी समुद्री यात्रा पर है। बार्सिलोना पहुंचने के साथ ही इसने एक और महत्वपूर्ण पड़ाव पार कर लिया है। यह यात्रा भारतीय नौसेना के अंतरमहाद्वीपीय समुद्री अभियान ‘लोकायन 2026’ का हिस्सा है। इसके जरिये भारत विश्व में शांति और मित्रता का संदेश दे रहा है। नौसेना के मुताबिक, आईएनएस सुदर्शिनी के स्पेन पहुंचने से यहां दोनों देशों के बीच समुद्री साझेदारी आपसी सहयोग व संपर्क बढ़ेगा। यह भारतीय पोत एक सितंबर को स्पेन के बार्सिलोना पहुंचा है। बार्सिलोना में अपने प्रवास के दौरान आईएनएस सुदर्शिनी पर भारतीय नौसेना और स्पेनिश नौसेना के बीच पेशेवर तथा सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

चार सितंबर को इसे आगंतुकों के लिए खोला जाएगा। इससे स्थानीय लोगों और अन्य आगंतुकों को भारतीय नौसेना की समुद्री परंपराओं, पाल नौकायन की विरासत और समुद्री अन्वेषण की भावना को करीब से देखने का अवसर मिलेगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़आईएनएस सुदर्शिनी बार्सिलोना पहुंचा, दिखेगी भारतीय विरासत