सऊदी अरब में ईद शुक्रवार को, UAE की समिति ने किया आधिकारिक ऐलान
मुस्लिमों का पवित्र त्योहार ईद उल फितर सऊदी अरब समेत लगभग सभी खाड़ी देशों में शुक्रवार यानी 15 जून 2018 को मनाया जाएगा। गुरुवार को शाम 3:43 बजे चांद दिखने पर यूएई की चांद देखने वाली...

मुस्लिमों का पवित्र त्योहार ईद उल फितर सऊदी अरब समेत लगभग सभी खाड़ी देशों में शुक्रवार यानी 15 जून 2018 को मनाया जाएगा। गुरुवार को शाम 3:43 बजे चांद दिखने पर यूएई की चांद देखने वाली समिति ने इस बात का आधिकारिक तौर पर ऐलान किया। समिति ने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि शुक्रवार का दिन शाव्वल महीने पहला दिन होगा और इसी दिन ही ईद उल फितर मनाया जाएगा। ईद मनाने का ऐलान समिति ने मगरिब की नमाज अता करने के बाद किया।
इंडोनेशिया ने अपने यहां ईद का पवित्र त्यौहार शुक्रवार को मनाने का ऐलान किया है। गल्फ न्यूज के अनुसार, जकार्ता ने गुरुवार शाम चांद दिखने की पुष्टि की है।
संयुक्त अरब अमीरात में भी दिखा चांद-
रिपोर्ट में कहा गया कि 'अल ऐन' अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र के अनुसार शव्वल मून गुरुवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के जबील हफीट में देखा गया। इसका मतलब यहां संभवत: शुक्रवार को ईद मनाया जाएगा। वहीं भारत में घंटों प्रयास के बाद भी लोगों को ईद का चांद नहीं दिखा। इसके बाद धर्मगुरुवों ने यहां शनिवार को ईद मनाने का ऐलान किया।
जबेल हफीट में पौने चार बजे दिखा चांद
चांद दिखने का समय- 3:43pm
ईद का चांद गुरुवार 14 जून 2018 को शाम 3:43 बजे देखा गया। इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल सेंटर 'अल ऐन' ने अंतरिक्ष फोटोग्राफी (दिन के प्रकाश में देखने वाली दुरबीन) का इस्तेमाल जबेल हफीट नाम के शहर की पहाड़ी से देखा। संयुक्त अरब अमीरात की चांद देखने वाली समिति ने रात करीब नौ बजे 15 जून 2018 दिन शुक्रवार को ईद मनाने का ऐलान किया।
लेखक के बारे में
Alakha Ram Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


