सऊदी अरब में अलीपुर मदरा के युवक की मौत

हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Follow us on Google News
share

जखनिया के नवपुरा गांव के 36 वर्षीय युवक विनोद यादव की सऊदी अरब में गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना 12 जुलाई को हुई जब विनोद अपने भाई प्रमोद के साथ काम कर रहा था। परिजनों को शव नहीं मिला है और सरकार व संबंधित अधिकारियों से उचित कार्रवाई की मांग की गई है।

सऊदी अरब में अलीपुर मदरा के युवक की मौत

जखनिया, हिन्दुस्तान संवाद। भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अलीपुर मदरा के नवपुरा गांव के युवक की सऊदी अरब में मौत हो गई है। परिजनों के अनुसार बीते 12 जुलाई को युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। मृतक का भाई भी सऊदी में है। मृतक का शव अब तक गांव नहीं पहुंचा है। जानकारी के अनुसार नवपुरा निवासी 36 वर्षीय विनोद यादव नौ महीने पहले रोजी-रोटी के लिए सऊदी अरब गए थे। बीते 12 जुलाई की रात गोली लगने से मौत हो जाने की सूचना परिजनों को मिली। परिजनों के अनुसार विनोद यादव के साथ उनका भाई प्रमोद यादव भी सऊदी अरब में कार्यरत है।

प्रमोद यादव ने वीडियो कॉल के माध्यम से घटना की जानकारी दी। बताया कि जिस कंपनी में दोनों काम करते थे। वहां वेतन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान 12 जुलाई की रात में विनोद यादव के कमरे में मौजूद तीन लोगों ने गोली मार दी, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। प्रमोद यादव ने बताया कि स्थानीय पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल शव परिजनों को नहीं मिला है। परिजनों ने बताया कि प्रमोद सऊदी में मौजूद हैं और लगातार प्रशासनिक प्रक्रिया में जुटे हुए हैं। विनोद यादव चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। परिवार में उनकी पत्नी कुसुम देवी, दो बेटियां और एक पुत्र हैं। इसके अलावा उनकी माता मेवाती देवी तथा अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। छोटे भाई लाल बहादुर यादव ने बताया कि लगातार फोन के माध्यम से सऊदी में मौजूद भाई से संपर्क बना हुआ है, लेकिन अभी तक शव भारत भेजे जाने को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। परिजनों के अनुसार विनोद यादव इससे पहले भी कई बार सऊदी अरब जाकर काम कर चुके थे। उनके दो अन्य भाई भी सऊदी में कार्यरत हैं। परिजन भारत सरकार और संबंधित अधिकारियों से विनोद यादव का शव भारत लाने तथा घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित कराने की मांग कर रहे हैं। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक भुड़कुड़ा धर्मेंद्र पांडे का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।