द्वाराहाट का युवक मॉरीशस से हुआ लापता
द्वाराहाट के कुंथाड़ी निवासी 26 वर्षीय धर्मेंद्र बिष्ट मॉरिशस में संदिग्ध हालात में लापता हो गए हैं। वह काम के सिलसिले में वहां गए थे और 27 सितंबर को अपने दोस्तों के साथ घूमने निकले थे। उनके परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं और खोज व बचाव अभियान चल रहा है।

द्वाराहाट। ब्लॉक के कुंथाड़ी निवासी युवक मॉरीशस से संदिग्ध हालात में लापता है। युवक काम के सिलसिले में मॉरीशस गया था। परिजनों ने कोतवाली द्वाराहाट में गुमशुदगी दर्ज कराई है। परिजनों के मुताबिक कुंथाड़ी निवासी 26 वर्षीय धर्मेंद्र बिष्ट मारीशस में पिछले छह दिन से लापता है। परिजन उसके साथ अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। जबकि मारीशस पुलिस उसके समुद्री लहर में बह जाने की सूचना के आधार पर जांच कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। धर्मेंद्र की कोई सूचना नहीं मिलने से परेशान परिजनों ने सीएम धामी और केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा से बरामदगी की गुहार लगाई है।
लापता युवक सितार प्योर वेज कंपनी लिमिटेड इंडियन नेशनल में बतौर वेटर कार्यरत था। परिजनों ने बताया कि धर्मेंद्र अप्रैल 2025 में मारीशस गया था। वह ट्रायनन एवं ग्लेशिस एवेन्यू के कोने पर सोडनैक, क्वात्रे बोर्नेस, 1721-08 मारीशस में रहता था। बीते 27 सितंबर को वह अपने मित्रों के साथ ले बाऊचान स्थित पोंट नेचुरल में अपने मित्रों के साथ घूमने गया। मारीशस सहायक पुलिस अधीक्षक एस गोबुरुधुन के अनुसार धर्मेंद्र बिष्ट को एक तेज समुद्री लहर बहाकर ले गई। विशेष इकाइयों की ओर से खोज व बचाव अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाल विनोद जोशी ने बताया कि पिता मदन सिंह बिष्ट की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की गई है।संबंधित दूतावास को पत्राचार किया गया है।फोटो- 03 एएलएम 51 पी परिचय, धर्मेंद्र बिष्ट, फाइल फोटो।

