अफजलगढ़ के युवक की सऊदी के रियाद में मौत
हिन्दुस्तान, बिजनौर
अफजलगढ़ क्षेत्र के युवक शाने आलम की सऊदी अरब के रियाद में मृत्यु हो गई। वह प्राईवेट कम्पनी में काम करता था और हाल ही में उसकी तबियत खराब थी। चक्कर आने के बाद गिरने से उसकी मौत हुई। परिजनों ने सरकार से शव को भारत लाने की मांग की है।

अफजलगढ़ क्षेत्र निवासी युवक की सऊदी अरब के रियाद शहर में मौत हो गई। पीड़ित परिजनों ने सरकार से शव को भारत मंगाने की मांग की है। गांव सुआवाला निवासी शाने आलम (25 साल) पुत्र मो. अय्यूब का सऊदी अरब के रियाद स्थित प्राईवेट कम्पनी में कार्य करता था। परिजनों के मुताबिक बीते कुछ दिनों से उसकी तबियत खराब चल रही थी। मंगलवार को चक्कर आने से व जमीन पर गिर गया तथा उसकी मौत हो गई। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पीड़ित परिजनों ने सरकार से शव को भारत मंगाने की मांग की है।


