इजरायल में भारतीय मजदूर की संदिग्ध मौत
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नई दिल्लीइजरायल के येरुशलम स्थित कटामोन इलाके में एक भारतीय प्रवासी श्रमिक का शव मृत पाया गया। पुलिस ने हत्या के संदेह में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मृतक का शव एक घर के फर्श पर मिला और उसके चारों ओर खून फैला हुआ था। पुलिस ने अभी मृतक की पहचान नहीं की है।

येरुशलम, एजेंसी। इजरायल के येरुशलम स्थित कटामोन इलाके में गुरुवार को एक भारतीय प्रवासी श्रमिक मृत पाया गया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने मामले में हत्या के संदेह में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को एक घर के भीतर भारतीय श्रमिक का शव फर्श पर पड़ा मिला और उसके आसपास खून फैला हुआ था। पुलिस ने अभी मृतक की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। मौत के सही कारण का भी फिलहाल पता नहीं चल सका है।


