खेल : महिला कंपाउंड तीरंदाज टीम को रजत

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

महिला कंपाउंड तीरंदाज टीम को रजत मैड्रिड, एजेंसी। भारतीय तीरंदाज ज्योति सुरेखा वेन्नम,

खेल : महिला कंपाउंड तीरंदाज टीम को रजत

महिला कंपाउंड तीरंदाज टीम को रजत मैड्रिड, एजेंसी। भारतीय तीरंदाज ज्योति सुरेखा वेन्नम, प्रिथिका प्रदीप और चिकिथा तनीपार्थी की तिकड़ी को विश्व कप के चौथे चरण की महिला कंपाउंड टीम स्पर्धा में रजत पदक से संतोष करना पड़ा। शनिवार को उसे फाइनल में कोलंबिया ने 232-228 से शिकस्त दे दी। इसके साथ भारत ने सत्र के अंतिम टूर्नामेंट में खाता खोला। किशोर तीरंदाज प्रिथिका ने महिला कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा के सेमीफाइनल में भी जगह बना ली है और अब उन्हें दोहरा पदक जीतने के लिए केवल एक और जीत की जरूरत है। एक अन्य किशोर तीरंदाज कीर्ति शर्मा भी दोहरा पदक जीतने की उम्मीद लगाए हुए हैं।

कीर्ति रिकर्व मिश्रित टीम के कांस्य मुकाबले में भारत के नंबर एक तीरंदाज धीरज बोम्मदेवरा के साथ उतरेंगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।