पोलैंड में सीसीएसयू का आयुर्वेद, योग में एमओयू पर मंथन

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

मेरठ के चौ. चरण सिंह विवि के प्रतिनिधिमंडल ने पोलैंड में योग और आयुर्वेद के क्षेत्र में एमओयू की संभावनाओं पर चर्चा की। कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय दूतावास के सहयोग से पोलिश फाउंडेशन के साथ साझा शोध और शैक्षणिक आदान-प्रदान के लिए विचार-विमर्श किया।

पोलैंड में सीसीएसयू का आयुर्वेद, योग में एमओयू पर मंथन

मेरठ। पोलैंड के शैक्षणिक दौरे पर पहुंचे चौ.चरण सिंह विवि के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को योग एवं आयुर्वेद के क्षेत्र में एमओयू की संभावनाओं पर मंथन किया। कुलपति प्रो.संगीता शुक्ला के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने वारसॉ स्थित भारतीय दूतावास के सहयोग से भारत की राजदूत नीता भूषण एवं संदीप कुमार की सहमति पर पोलिश मॉडर्न आयुर्वेद फाउंडेशन की अध्यक्ष मोनिका कारोलेचुक एवं अंतरराष्ट्रीय एवं शैक्षणिक सहयोग समन्वयक जोलांटा रिबार्चिक के साथ बैठक की। बैठक में आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा एवं शैक्षणिक सहयोग के विभिन्न आयामों पर विमर्श हुआ। विवि से शोध निदेशक प्रो.बीरपाल सिंह एवं प्रो.जितेंद्र कुमार सिंह भी मौजूद रहे।कुलपति

प्रो.संगीता शुक्ला ने कहा कि योग और आयुर्वेद की मूल जड़ें भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा से जुड़ी हैं और विवि भारतीय ज्ञान परंपरा को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में दोनों पक्षों ने भविष्य में शैक्षणिक आदान-प्रदान, संयुक्त शोध, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के विनिमय कार्यक्रम और आयुर्वेद एवं योग के क्षेत्र में सहयोग को लेकर एमओयू किए जाने की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया। प्रतिनिधिमंडल ने पोलिश मॉडर्न आयुर्वेद फाउंडेशन के साथ दीर्घकालिक संस्थागत सहयोग स्थापित करने की इच्छा जताई। कुलपति ने कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय सहयोग भारतीय ज्ञान परंपरा को वैश्विक मंच पर नई पहचान देने के साथ-साथ विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए भी नए अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।

Praveen Dixit

लेखक के बारे में

Praveen Dixit

शॉर्ट बायो : प्रवीण दीक्षित पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान मेरठ में उच्च शिक्षा, मौसम एवं प्रदूषण बीट पर काम कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव

प्रवीण दीक्षित भारतीय मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) उच्च शिक्षा, मौसम एवं प्रदूषण बीट पर काम कर रहे हैं। 2008 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


कॅरियर का सफर

प्रवीण दीक्षित ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2006 में अमर उजाला अखबार से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2008 में हिन्दुस्तान के साथ जुड़े। अमर उजाला और हिन्दुस्तान दोनों ही समाचार पत्रों में उन्हें शिक्षा, मौसम और पर्यावरण बीट पर काम करने का मौका मिला। 2008 से वे हिन्दुस्तान में लगातार इन बीट को कवर कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

बीएससी बायोलॉजी, बीएड के साथ-साथ हिन्दी और पत्रकारिता में स्नातकोत्तर होने से प्रवीण को विज्ञान, हिन्दी और पत्रकारिता का विशेष संयोजन मिला। इसी वजह से वह शिक्षा, विशेष रूप से उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा पर कमांड के साथ ही इनोवेशन, रिसर्च और डाटा विश्लेषण पर केंद्रित स्टोरीज़ लिख रहे हैं।


उच्च शिक्षा और लक्ष्य

उच्च शिक्षा, मौसम और इससे जुड़े रिसर्च के विषयों पर प्रवीण की गहरी समझ है। उच्च शिक्षा में उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। प्रवीण का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, शोध, यूजीसी, एआईसीटीई और एनसीटीई । डाटा विश्लेषण और इस पर केंद्रित समाचार
इनोवेटिव और रिसर्च बेस्ड न्यूज स्टोरीज

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।