एशियाई पदक का सपना लिए दल के साथ मलेशिया रवाना हुई ‘गोल्डेन गर्ल’

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

सचित्र- -पेनांग शहर में 03 से 10 अक्तूबर तक आयोजित होगी एशिया पेस्फिक डेफ मल्टी

एशियाई पदक का सपना लिए दल के साथ मलेशिया रवाना हुई ‘गोल्डेन गर्ल’

गोरखपुर, निज संवाददाता। मलेशिया के पेनांग शहर में 03 से 10 अक्तूबर तक एशिया पेस्फिक डेफ मल्टी स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया जा रहा है। चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए बुधवार को दिल्ली हवाई अड्डे से भारतीय टीम का दल रवाना हुआ, जिसमें पदक जीतने का सपना लिए शहर की ‘गोल्डेन गर्ल’ व डेफ ओलंपियन आदित्या यादव भी शामिल हैं। चैंपियनशिप के दौरान, सिंगल, डबल्स और मिक्स्ड तीनों मुकाबले संपन्न होंगे। एयरपोर्ट पर आदित्या के पिता व कोच दिग्विजय यादव भी मौजूद रहे। 'गोल्डन गर्ल' के नाम से मशहूर जिले की 17 वर्षीय बैडमिंटन खिलाड़ी आदित्या यादव 'मिशन एशिया' के लिए रवाना हो चुकी हैं। एक बार फिर आंखों में गोल्ड का सपना लिए आदित्या अपने सफर पर निकली हैं। आदित्या यादव जन्म से मूक-बधिर हैं, लेकिन अपने मजबूत हौसलों के साथ आज विश्व फलक पर अपने साथ देश का भी मान बढ़ा रही हैं। रेलवे में कार्यरत बैडमिंटन के राष्ट्रीय खिलाड़ी और कोच दिग्विजय यादव आदित्या के पिता हैं। मां अंकुर यादव के साथ उन्होंने बेटी को मजबूत बनाया और हर समय उसका साथ दिया। उसी का नतीजा है कि छोटी-सी उम्र में आदित्या राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई स्वर्ण व रजत पदक जीत चुकी हैं। दिग्विजय यादव बताते हैं कि जिला बैडमिंटन संघ के सचिव राजीत श्रीवास्तव का आदित्या को निरंतर सहयोग प्राप्त होता रहता है।

प्रमुख अंतरराष्ट्रीय इवेंट्स में आदित्या की उपलब्धियां

-10वें एशिया पैसिफिक डेफ गेम्स, मलेशिया (1-8 दिसंबर 2024): टीम इवेंट में रजत पदक व महिला डबल्स में कांस्य पदक।

-6वीं वर्ल्ड डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप, ब्राजील (14-25 जुलाई 2023): टीम इवेंट में स्वर्ण पदक, महिला एकल में रजत पदक व महिला डबल्स में स्वर्ण पदक।

-तीसरी वर्ल्ड यूथ डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप, ब्राजील (1-12 जुलाई 2023): लड़कियों के एकल में रजत पदक व डबल्स में रजत पदक।

-24वें डेफ ओलंपिक्स, ब्राजील (1-15 मई 2022): टीम इवेंट में स्वर्ण पदक व एकल में प्री-क्वार्टर फाइनल तक पहुंचीं।

-दूसरी एशिया पैसिफिक डेफ यूथ बैडमिंटन चैंपियनशिप, थाईलैंड (14-20 सितंबर 2022): अंडर-21 डबल्स में स्वर्ण, एकल में रजत और मिक्स्ड डबल्स में कांस्य पदक।

-छठी एशिया पैसिफिक डेफ यूथ बैडमिंटन चैंपियनशिप, थाईलैंड (14-20 सितंबर 2022): महिला डबल्स ओपन में स्वर्ण और महिला एकल ओपन में कांस्य पदक।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦आदित्या यादव कौन हैं?−
आदित्या यादव जिले की 17 वर्षीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं, जो जन्म से मूक-बधिर हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़एशियाई पदक का सपना लिए दल के साथ मलेशिया रवाना हुई ‘गोल्डेन गर्ल’