चीन में हुए हैकथॉन में मेरठ के राघव ने दिखाया कमाल
मेरठ के सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल के कक्षा 12 के छात्र राघव बंसल ने चीन के शेन्जेन में आयोजित 'हैक क्लब फॉलआउट' हैकथॉन में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में उन्हें ओपन-सोर्स परियोजनाओं पर काम करने का अवसर मिला। राघव का चयन विश्व स्तर पर हुआ, जहां केवल 200 छात्रों को आमंत्रित किया गया था।

मेरठ। सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल लोहिया नगर के कक्षा 12 के छात्र राघव बंसल ने चीन में आयोजित प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय 'हैक क्लब फॉलआउट' हैकथॉन में भारत का प्रतिनिधित्व कर देश और मेरठ का गौरव बढ़ाया है। एक से सात जुलाई तक हुए कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद राघव स्वदेश लौट आए हैं। प्रधानाचार्या मनीषा जैन ने बताया कि 'हैक क्लब फॉलआउट' युवाओं को ओपन-सोर्स हार्डवेयर विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करने वाला वैश्विक मंच है। इस वर्ष चयन प्रक्रिया बेहद कठिन रही। दुनिया भर से हजारों छात्रों ने आवेदन किए, जिनमें से 30 से अधिक देशों के केवल 200 छात्रों का चयन हुआ।
भारत से सिर्फ 12 छात्रों को इस वैश्विक मंच पर आमंत्रित किया गया, जिनमें राघव बंसल भी शामिल रहे।चीन के शेन्जेन में आयोजित हैकथॉन के दौरान प्रतिभागियों ने अत्याधुनिक तकनीकी संसाधनों के बीच विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य किया। राघव ने 3डी प्रिंटर, सीएनसी मशीन, प्रोफेशनल सोल्डरिंग उपकरण, पीसीबी निर्माण प्रणाली और अन्य आधुनिक हार्डवेयर की सहायता से ओपन-सोर्स मशीनों का निर्माण किया। स्कूल डायरेक्टर हिमांशु मित्तल ने कहा कि राघव की उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर भारतीय छात्र वैश्विक स्तर पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Parulशॉर्ट बॉयो:
पारुल पिछले लगभग 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान समाचार पत्र जो (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) का हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, के मेरठ संस्करण में कार्यरत हैं। वह विशेष रूप से ज्योतिष, ग्रह चाल, महिला संगठन, महिला समिति और क्लब गतिविधियों से संबंधित समाचारों पर कार्य करती हैं। अपने लंबे अनुभव के दौरान उन्होंने पाठकों की रुचि और सामाजिक विषयों की गहरी समझ विकसित की है।
परिचय एवं अनुभव
पारुल भारतीय मीडिया जगत में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में जानी जाती हैं। वर्ष 2010 से वह लगातार ज्योतिष और ग्रह चाल से जुड़े विषयों पर काम कर रही हैं। ग्रहों की चाल में बदलाव, ग्रह योग, सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण जैसे विषयों पर उनकी कई महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशित हो चुकी हैं। उनकी लेखन शैली सरल, तथ्यपरक और पाठकों की जिज्ञासा को ध्यान में रखकर तैयार की जाती है।
करियर का सफर
पारुल ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत वर्ष 2008 में डीएलए न्यूजपेपर से की जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। इसके बाद वर्ष 2011-2012 तक वह अमर उजाला समाचार पत्र से जुड़ी रहीं और यहां विभिन्न सामाजिक, प्राइमरी शिक्षा, महिला संगठन, महिला कॉलेज एवं ज्योतिष विषयों पर कार्य किया। वर्ष 2013 में उन्होंने हिन्दुस्तान समाचार पत्र से अपनी नई पारी शुरू की। यहां उन्हें ज्योतिष, ग्रह चाल और सामाजिक विषयों पर गहराई से कार्य करने का अवसर मिला और तब से वह लगातार इसी विषय क्षेत्र को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
पारुल ने वाणिज्य स्नातक (बीकॉम) की शिक्षा प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री (पीजी डिग्री) प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त उन्होंने समाजशास्त्र में परास्नातक (एमए) भी किया है। यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें भाषा, समाज और पत्रकारिता के विषयों को बेहतर ढंग से समझने में सहायता करती है।
विशेषज्ञता और दृष्टिकोण
ज्योतिष शास्त्र और ग्रहों की चाल से जुड़े विषयों पर पारुल की विशेष पकड़ है। उन्होंने सूर्यग्रहण, चंद्रग्रहण और महत्वपूर्ण ग्रह योग से संबंधित कई विश्लेषणात्मक समाचार प्रकाशित किए हैं। उनका मानना है कि पत्रकारिता की मूल शक्ति तथ्यपरकता, विश्वसनीयता और सटीक सूचना और वह भी सरल भाषा में निहित होती है।
लक्ष्य
पारुल का लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है ताकि वे समाज और समसामयिक विषयों को बेहतर ढंग से समझ सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


