खेल : अश्मिता शीर्ष वरीय हिना को चौंका कर सेमीफाइनल में पहुंची
शोल्डर : कोरिया मास्टर्स : रक्षिता ने हमवतन तन्वी को पिछड़ने के बाद बनाया उलटफेर

कोरिया मास्टर्स आसन (दक्षिण कोरिया), एजेंसी। भारत की अश्मिता चालिहा और रक्षिता रामराज में से एक का कोरिया मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में पहुंचना तय है। दोनों भारतीय शटलरों ने शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में एक गेम से पिछड़ने के बाद वरीय खिलाड़ियों पर उलटफेर भरी जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई। अब यह दोनों फाइनल में जगह बनाने के लिए शनिवार को आमने-सामने होंगी।
पहले गेम में कड़ी टक्कर
दुनिया की 50वें नंबर की खिलाड़ी अश्मिता ने शीर्ष वरीय जापान की हिना अकेची को एक घंटे तीन मिनट तक चले मुकाबले में 20-22, 21-15, 21-19 से बाहर का रास्ता दिखाया। इसके साथ उन्होंने पिछले साल मलेशिया सुपर टूर्नामेंट में हिना से मिली हार का हिसाब भी बराबर कर लिया। रक्षिता ने तीसरी वरीय और हमवतन तन्वी शर्मा को एक घंटे एक मिनट में 18-21, 21-19, 21-18 से पराजित किया। पिछले हफ्ते ताइपे ओपन जीतने वाली तन्वी के खिलाफ रक्षिता की यह चौथी जीत है।
दूसरे गेम में शानदार वापसी
पहले गेम में कड़ी टक्कर : हिना और अश्मिता में पहले गेम में एक-एक अंक के लिए कड़ी टक्कर हुई। हिना ने 7-5 की बढ़त बना ली, जिसके बाद अश्मिता ने स्कोर 7-7 से बराबर कर दिया। जापानी खिलाड़ी ने इंटरवल तक 11-9 की बढ़त हासिल कर ली। अश्मिता ने पहले स्कोर 12-12, 15-15, 17-15 और फिर 18-16 कर दिया। हिना ने वापसी करते हुए क्रॉस-कोर्ट विनर लगाकर पहला गेम जीत लिया।
अंतिम पलों में दर्ज की जीत
लगातार पांच अंक जीते : दूसरे गेम में अश्मिता ने जोरदार वापसी की। स्कोर 7-7 से बराबर होने के बाद उन्होंने लगातार छह अंक जीतकर 13-7 की बढ़त बना ली। हिना ने अंतर कम करके 14-16 कर दिया। अश्मिता ने इसके बाद अपने दमदार स्मैश और रैलियों से दबदबा बनाते हुए अगले छह में से पांच अंक जीतकर मैच को निर्णायक गेम तक पहुंचा दिया।
निर्णायक गेम भी कुछ इसी तरह चला। अश्मिता ने इंटरवल तक 11-9 की बढ़त बना ली थी। फिर इसे 18-11 तक पहुंचाया। हिना ने जबरदस्त वापसी करते हुए लगातार छह अंक जीतकर स्कोर 17-18 कर दिया। अश्मिता ने अंतिम क्षणों में अपना संयम बनाए रखा और यादगार जीत हासिल की।
युगल में अभियान खत्म
हालांकि कृष्णा प्रसाद गरागा और पृथ्वी कृष्णमूर्ति रॉय की हार के साथ युगल में भारतीय सफर खत्म हो गया। कृष्णा-पृथ्वी की जोड़ी को मलेशिया के मान वेई चोंग और सोह वूई यिक से क्वार्टर फाइनल में मात्र 26 मिनट में 7-21, 8-21 से हार मिली।
----------------
नंबर गेम
-1 घंटे से अधिक समय में दोनों भारतीयों ने अपने मुकाबले जीते
-2 मुकाबलों में पहली जीत है यह अश्मिता की हिना पर
-4 बार तन्वी शर्मा को पराजित कर चुकी हैं रक्षिता
-----------------------


