श्रीलंका के विवि में प्रेमचंद की प्रासंगिकता बताएंगे डॉ गोपेश्वर

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

कुशीनगर के नदवा विशुनपुर निवासी डॉ. गोपेश्वर दत्त पांडेय को श्रीलंका के सबरगमुआ विश्वविद्यालय से व्याख्यान के लिए आमंत्रण मिला है। वे 25 सितंबर को प्रेमचंद के साहित्य पर विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। उनकी इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है और इसे क्षेत्र का गौरव माना जा रहा है।

श्रीलंका के विवि में प्रेमचंद की प्रासंगिकता बताएंगे डॉ गोपेश्वर

कुशीनगर। फाजिलनगर ब्लॉक के नदवा विशुनपुर निवासी एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग में वरिष्ठ सहायक आचार्य डॉ गोपेश्वर दत्त पांडेय को श्रीलंका के सबरगमुआ विश्वविद्यालय से व्याख्यान के लिए आमंत्रण मिला है। वह 25 सितंबर को विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को प्रेमचंद के साहित्य की प्रासंगिकता विषय पर संबोधित करेंगे। डॉ. गोपेश्वर दत्त पांडेय ने उपन्यासों की कथा संरचना विषय पर शोध कर डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। दिल्ली विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग में अकादमिक सेवाओं के साथ ही वह साहित्य और शोध के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। श्रीलंका के विश्वविद्यालय से व्याख्यान के लिए आमंत्रण मिलने की जानकारी से उनके गांव में खुशी का माहौल है।

ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर अंतरराष्ट्रीय अकादमिक मंच पर हिन्दी साहित्य को लेकर व्याख्यान देने की उनकी उपलब्धि को क्षेत्र के लोग गौरव के रूप में देख रहे हैं।उनकी इस उपलब्धि पर दिवाकर दत्त पांडेय, डॉ. विनोद द्विवेदी, प्रोफेसर नित्यानंद श्रीवास्तव, एसबीएम पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर कृष्ण चन्द्र चौरसिया, डॉ. कमलेश दत्त पांडेय, प्रोफेसर सिद्धार्थ शंकर त्रिपाठी, अजिता पांडेय, ग्राम प्रधान दिग्विजय सिंह आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़श्रीलंका के विवि में प्रेमचंद की प्रासंगिकता बताएंगे डॉ गोपेश्वर