अमेरिका में फैकल्टी सदस्य के रूप में डॉ यश चयनित
हिन्दुस्तान, धनबाद
धनबाद के डॉ यश सिंह को अमेरिका के 2026 आर्कडीकन ओटीए रेजिडेंट कॉम्प्रिहेंसिव फ्रैक्चर कोर्स में फैकल्टी सदस्य के रूप में चयनित किया गया है। उन्हें उच्चस्तरीय प्रशिक्षण देने का आमंत्रण मिला है। प्रशिक्षण 23 सितंबर को नैशविले, टेनेसी में आयोजित होगा।

धनबाद। अमेरिका में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित-2026 आर्कडीकन ओटीए रेजिडेंट कॉम्प्रिहेंसिव फ्रैक्चर कोर्स के डायफाइजियल मॉड्यूल में फैकल्टी सदस्य के रूप में हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ यश सिंह का चयन हुआ है। पाठ्यक्रम के अध्यक्ष डॉ मैसेरोली और डॉ पियरे ने उन्हें संकाय सदस्य के रूप में आमंत्रित किया है। डॉ यश सिंह ने बताया कि उन्हें ऑर्थोपेडिक ट्रॉमा एसोसिएशन (ओटीए) यूएसए की ओर से प्रशिक्षुओं को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण देने के लिए आमंत्रण मिला है। प्रशिक्षण 23 सितंबर को अमेरिका के नैशविले, टेनेसी स्थित ओम्नी नैशविले होटल में होगा।


