ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशभारतीय मूल का लड़का ब्रिटेन का सबसे युवा अकाउंटेंट बना

भारतीय मूल का लड़का ब्रिटेन का सबसे युवा अकाउंटेंट बना

भारतीय मूल का 15 साल का लड़का सबसे कम उम्र का लेखाकार (अकाउंटेंट) बना गया। उसने स्कूल में रहने के दौरान ही अकाउंटेंसी की कंपनी स्थापित की है। दक्षिण लंदन में रहने वाले रनवीर सिंह संधु ने अपने लिए...

भारतीय मूल का लड़का ब्रिटेन का सबसे युवा अकाउंटेंट बना
एजेंसी,लंदनTue, 23 Apr 2019 10:19 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय मूल का 15 साल का लड़का सबसे कम उम्र का लेखाकार (अकाउंटेंट) बना गया। उसने स्कूल में रहने के दौरान ही अकाउंटेंसी की कंपनी स्थापित की है।

दक्षिण लंदन में रहने वाले रनवीर सिंह संधु ने अपने लिए 25 साल की उम्र तक करोड़पति बनने का लक्ष्य रखा है। संधु ने 12 साल की उम्र में अपना पहला कारोबार शुरू किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि 15 साल का युवा उद्यमी अपना सर्वश्रेष्ठ जीवन जी रहा है और धन कमाने की कोशिश कर रहा है। स्कूली छात्र ने कहा कि वह बहुत पहले से ही जानते थे कि उन्हें अकाउंटेंट और वित्तीय सलाहकार बनना है ताकि वह अपने सपनों का कारोबार शुरू करने वाले साथी युवाओं की मदद कर सकें। वह अपनी सेवा के लिए प्रति घंटे 12 से 15 पौंड लेते हैं। 

रनवीर ज्यादातर अपना काम घर से ही करते हैं। उनके पिता अमन सिंह संधू (50 वर्ष) पेशे से बिल्डर हैं और मां दलविंदर कौर संधू एक एस्टेट एजेंट के रूप में काम करती हैं। रनवीर ने कहा कि मेरी हमेशा से ख्वाहिश रही है कि मैं खूब पैसा कमाऊं, अपने व्यवसाय का विस्तार कर इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित कर सकूं। इसमें मेरे माता-पिता  ने हमेशा मेरी मदद की है। उन्होंने कहा कि भविष्य की मेरी योजना यह है कि मुझे करोड़पति बनना है और अपने कारोबार का दायरा बढ़ाना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें