नासा के जॉनसन अंतरिक्ष केंद्र पहुंचे मंत्री मनोहर लाल
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल ने ह्यूस्टन स्थित नासा के जॉनसन अंतरिक्ष केंद्र का दौरा किया। उन्होंने इस क्षेत्र में भारत-अमेरिका सहयोग को मजबूत करने के अवसरों पर चर्चा की। ह्यूस्टन में जी20 ऊर्जा मंत्रियों की बैठक में भाग लेने पहुंचे मंत्री का स्वागत केंद्र के सीईओ विलियम टी हैरिस ने किया।

वाशिंगटन, एजेंसी। केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल ने ह्यूस्टन स्थित नासा के जॉनसन अंतरिक्ष केंद्र का दौरा कर किया। इस दौरान उन्होंने इस क्षेत्र में भारत-अमेरिका सहयोग को मजबूत करने के अवसरों पर चर्चा की। वह जी20 ऊर्जा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए ह्यूस्टन पहुंचे हैं। ह्यूस्टन स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया पर बताया, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने अंतरिक्ष केंद्र दौरा किया। अंतरिक्ष केंद्र के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विलियम टी हैरिस ने उनका स्वागत किया और उन्हें नासा के केंद्र का दौरा कराया।


