बुर्कीना फासो में एक भारतीय सहित तीन मजदूर अगवा किए गए
बुर्कीना फासो के उत्तरी हिस्से में एक भारतीय और एक दक्षिण अफ्रीकी सहित तीन खनिकों को अगवा कर लिया गया। बुर्कीना फासो के उत्तरी हिस्से को जिहादियों की ओर से बार-बार निशाना बनाया जा रहा है। एक सुरक्षा...
बुर्कीना फासो के उत्तरी हिस्से में एक भारतीय और एक दक्षिण अफ्रीकी सहित तीन खनिकों को अगवा कर लिया गया। बुर्कीना फासो के उत्तरी हिस्से को जिहादियों की ओर से बार-बार निशाना बनाया जा रहा है। एक सुरक्षा सूत्र ने बताया कि जिबो कस्बे और सोने की खान इनाटा के बीच अज्ञात हथियारबंद लोगें ने भारत, दक्षिण अफ्रीका और बुर्कीना फासो के तीन लोगों को अगवा कर लिया।
मालदीव राष्ट्रपति चुनावः भारत समर्थक विपक्षी उम्मीदवार इब्राहीम जीते
समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के अनुसार साथी खनिक ने इस अपहरण की पुष्टि की। उसने बताया कि तीनों कामगार सुबह करीब 8 बजे खदान से गए थे और 10 बजे तक उनके पास उनके बारे में कोई सूचना नहीं थी। खनिक ने बताया, ''रक्षा और सुरक्षा बलों को सतर्क करने के बाद हमें पता चला कि उन्हें अगवा कर लिया गया है।एक अन्य सुरक्षा सूत्र ने बताया कि अपहरणकर्ता ''संभवत: क्षेत्र में काम करने वाले जिहादी संगठनों के सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि अपहरणकर्ता माली की सीमा की तरफ गए हैं और ऐसा लगता है कि वे उस पार चले गए।