ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशअमेरिका में भारतीय की गोली मारकर हत्या, मां के बर्थडे पर आने वाला था  भारत 

अमेरिका में भारतीय की गोली मारकर हत्या, मां के बर्थडे पर आने वाला था  भारत 

अपनी मां का जन्मदिन और क्रिसमस मनाने के लिए भारत जाने की तैयारी कर रहे 61 साल के भारतीय की अमेरिका के न्यू जर्सी राज्य में एक किशोर ने गोली मारकर हत्या कर दी। द प्रेस अटालंटिक सिटी ने खबर दी है कि...

अमेरिका में भारतीय की गोली मारकर हत्या, मां के बर्थडे पर आने वाला था  भारत 
नई दिल्ली। एजेंसीSun, 18 Nov 2018 06:02 PM
ऐप पर पढ़ें

अपनी मां का जन्मदिन और क्रिसमस मनाने के लिए भारत जाने की तैयारी कर रहे 61 साल के भारतीय की अमेरिका के न्यू जर्सी राज्य में एक किशोर ने गोली मारकर हत्या कर दी। द प्रेस अटालंटिक सिटी ने खबर दी है कि वेंट्नोर शहर में 16 साल के एक किशोर ने सुनील एडला की उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी। एडला अटलांटिक काउंटी में बीते 30 बरस से रह रहे थे और अटलांटिक सिटी के हॉस्पिटेलिटी उद्योग में काम करते थे। वह इस महीने अपनी मां का 95वां जन्मदिन मनाने और परिवार के साथ क्रिसमस मनाने के लिए 27 नवंबर को भारत जाने वाले थे।

खबर के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि कई गोलियां लगने की वजह से उनकी मौत हुई है। आरोपी की उम्र के कारण उसके नाम का खुलासा नहीं किया गया है। अटलांटिक काउंटी के अभियोजक डी जी टाइनर ने बताया कि उसे एग हरबर सिटी से गिरफ्तार किया गया है। उस पर हत्या, लूटपाट, कार की लूट और गैरकानूनी उद्देश्य के लिए गैरकानूनी तरीके से हैंडगन रखने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मानती है कि आरोपी ने एडला पर गोली चलाई और उनकी कार पर कब्जा कर लिया। पुलिस को कार बाद में मिली।
बुर्के में नहीं रहना चाहती हैं सऊदी महिलाएं,सोशल मीडिया पर जताया 

एडला के परिवार वालों ने बताया कि बृहस्पतिवार को एडला नॉर्थ कैरोलिना एवेन्यू रोडवे इन में नाइट शिफ्ट करने के लिए घर से निकले थे। उन्होंने अपनी कार चालू की। फिर वह कार से उतर कर घर के अंदर गए। कुछ ही देर में जब वह दूसरी मंजिल पर स्थित अपने अपार्टमेंट की सीढ़ियों से उतर कर आगे बढ़े, उसी समय उन्हें गोली मार दी गई।

कंपनी निवेशकों ने मार्क जुकरबर्ग से मांगा इस्तीफा, ये हैं आरोप

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें