एक दांत के इलाज में लगे दो लाख रुपये
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
न्यूयॉर्क, एजेंसी। अमेरिका में रह रहे भारतीय मूल के नितिन मल्होत्रा दांत के दर्द

न्यूयॉर्क, एजेंसी। अमेरिका में रह रहे भारतीय मूल के नितिन मल्होत्रा दांत के दर्द का इलाज कराने डेंटिस्ट के पास गए, जहां बिल देखकर हैरान रह गए। एक्स-रे के 180 डॉलर (लगभग 15,000 रुपये) और इंश्योरेंस के बाद भी 2,500 डॉलर (लगभग 2.37 लाख रुपये) जेब से देने पड़े। नितिन ने देखा कि भारत की फ्लाइट का टिकट सिर्फ 1,200 डॉलर में मिल रहा है, जबकि भारत में यही इलाज 10-15 हजार रुपये में हो जाता। सोशल मीडिया पर उनकी वीडियो वायरल हो रही है। लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।


