विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पोलैंड में भारतीय शासकों को श्रद्धांजलि दी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने वारसॉ में पोलिश शरणार्थियों के सम्मान में दो स्मारकों का दौरा किया। पहला स्मारक महाराजा दिग्विजयसिंहजी रणजीतसिंहजी जडेजा की याद में है, जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 1000 बच्चों को आश्रय दिया। दूसरा स्मारक महाराष्ट्र के कोल्हापुर राजपरिवार द्वारा 5000 शरणार्थियों को शरण देने के लिए बनाया गया है।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पोलैंड में भारतीय शासकों को श्रद्धांजलि दी

वारसॉ, एजेंसी। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को पोलैंड की राजधानी वारसॉ में दो स्मारकों का दौरा किया। ये स्मारक दूसरे विश्व युद्ध के दौरान पोलिश शरणार्थियों को आश्रय देने वाले भारतीय शासकों की याद में बनाए गए हैं। जयशंकर ने शनिवार को किंगा गजेव्स्का और ओचोटा के मेयर प्योत्र क्रास्नोडेब्स्की के साथ गुजरात के नवानगर के महाराजा दिग्विजयसिंहजी रणजीतसिंहजी जडेजा की याद में बने स्मारक ‘स्क्वायर ऑफ द गुड महाराजा’ पर गए। दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान महाराजा ने पोलैंड से भागकर आए 1000 बच्चों का स्वागत करते हुए कहा था, ‘मैं बापू हूं, सभी नवानगरियों का पिता, जिसमें आप लोग भी शामिल हैं।’

जयशंकर ने लिखा, ‘महाराजा जडेजा को पोलैंड में प्यार से याद किया जाता है और उनका अपनापन और दयालुता भारत और पोलैंड के बीच एक स्थायी पुल बनी हुई है।’इसके बाद उन्होंने वारसॉ में ही कोल्हापुर स्मारक पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की। यह स्मारक महाराष्ट्र के कोल्हापुर राजपरिवार द्वारा पोलैंड के 5000 शरणार्थियों को वालिवडे गांव में शरण देने की याद में बना है। जयशंकर ने एक्स पर लिखा, ‘भारतीय उदारता का यह काम पोलिश लोगों की यादों में आज भी ताजा है।’

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पोलैंड में भारतीय शासकों को श्रद्धांजलि दी