फारस की खाड़ी में फंसे भारत के सात पोत

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

अमेरिका और ईरान के मध्य बढ़ते सैन्य तनाव के बीच, फारस की खाड़ी में भारतीय ध्वज वाले सात पोत अभी भी मौजूद हैं। इन पोतों पर 148 भारतीय नाविक हैं, और वर्तमान सुरक्षा स्थिति को देखते हुए इनका खाड़ी क्षेत्र से बाहर निकलने की कोई योजना नहीं है।

फारस की खाड़ी में फंसे भारत के सात पोत

नई दिल्ली, एजेंसी। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े सैन्य तनाव के बीच फारस की खाड़ी में भारतीय ध्वज वाले सात पोत अब भी मौजूद हैं। एक सरकारी अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि इन पोतों पर 148 भारतीय नाविक सवार हैं। मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए फिलहाल इनके खाड़ी क्षेत्र से बाहर निकलने की कोई योजना नहीं है। शुरुआती पश्चिम एशिया संघर्ष के दौरान की तरह इस बार भी तनाव कम होने तक इनके फारस की खाड़ी से बाहर आने की संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि भारतीय ध्वज वाले इन सात जहाजों में से पांच वाणिज्यिक गतिविधियों में लगे हुए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।