भारतीय दूतावास ने घरेलू सहायिका की मदद की

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

- महिला फिलहाल भारतीय दूतावास में है नई दिल्ली, एजेंसी। कुवैत में घरेलू

भारतीय दूतावास ने घरेलू सहायिका की मदद की

- महिला फिलहाल भारतीय दूतावास में है नई दिल्ली, एजेंसी। कुवैत में घरेलू सहायिका के तौर पर काम कर रही मूल रूप से तमिलनाडु की एक महिला की भारतीय दूतावास ने मदद की। महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर नियोक्ता पर यातना देने और महीनों से वेतन का भुगतान नहीं करने के आरोप लगाए थे। इसके बाद भारतीय दूतावास ने कदम उठाया।वीडियो में तमिलनाडु की वनिता नाम की महिला ने अपने गृह राज्य के अधिकारियों से भारत लौटने में मदद की अपील की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जैसवाल की नियमित प्रेस वार्ता में इस संबंध में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि दूतावास ने महिला की मदद की है।

उन्होंने कहा कि जैसे ही हमारे दूतावास को इस मामले की जानकारी मिली, उसने मदद की पेशकश की। उन्होंने कहा कि वह इस समय हमारे दूतावास में हैं। हम विदेशों में भारतीय नागरिकों की भलाई, सुरक्षा और कल्याण के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले की रहने वाली वनिता ने अपने नियोक्ताओं पर प्रताड़ित करने, भूखा रखने और मजदूरी का भुगतान न करने का आरोप लगाया। उसने बताया कि वह तीन महीने पहले एक रोजगार एजेंट के माध्यम से कुवैत गई थी। महिला द्वारा पोस्ट वीडियो में वह स्कार्फ से सिर ढके हुए दिखाई दे रही हैं। वनिता ने आरोप लगाया कि उसे 50 से अधिक दिनों तक ठीक से खाना नहीं दिया गया और पिछले दो महीनों से वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। महिला ने हाथ जोड़कर कहा कि वे मुझे प्रताड़ित कर रहे हैं। मैं जिलाधिकारी मैडम और पुलिस अधीक्षक मैडम से अनुरोध करती हूं कि वे किसी तरह मुझे बचाएं और मेरी मातृभूमि लौटने में मेरी मदद करें।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़भारतीय दूतावास ने घरेलू सहायिका की मदद की