रूस के हमले में चार भारतीय नाविकों की मौत, भारत ने निंदा की
संदेश::: पूर्व में इस शीर्षक से,,,,, विदेश ::: यूक्रेन के पास रूसी मिसाइल हमले में

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के दौरान वाणिज्यिक पोतों पर हमलों के दौरान कई भारतीय नाविकों की जानें चली गई और कई घायल हो गए थे। लेकिन अब रूस-यूक्रेन युद्ध में भी ऐसी ही स्थिति पैदा हो गई है। यूक्रेन में एक वाणिज्यिक पोत पर मिसाइल हमले में चार भारतीय नाविकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। समझा जाता है कि हमला रूस द्वारा किया गया था। भारत ने इस हमले की निंदा की है।
हमले की जानकारी
विदेश मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि 19 जुलाई की शाम को वाणिज्यिक पोत एमवी गोल्डन लियो पर यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर उस वक्त हमला हुआ जब वह वहां से निकल रहा था। पोत पर सवार 17 सदस्यीय चालक दल में पांच भारतीय नागरिक शामिल थे। मंत्रालय ने कहा कि इस हमले में चार भारतीयों की दुखद मृत्यु हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घालय हो गया। अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। वहीं, मरने वालों में उत्तर प्रदेश के देवरिया के अभिषेक निषाद और केरल के अखिल जोयन शामिल हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन में हमारा मिशन स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है और प्रभावितों को हर मुमकिन मदद कर रहा है। विदेश मंत्रालय ने मारे गए गए नागरिकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है और घायल नागरिक के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है। भारत ने कहा कि वह ऐसे हमलों की निंदा करता है तथा इस बात को दोहराता है कि संघर्ष के दौरान वाणिज्यिक पोतों को निशाना नहीं बनाया जाए। बेगुनाह चालक दल को खतरे में डालना या नौवहन और व्यापार की आजादी में रुकावट डालना कतई स्वीकार्य नहीं है।
हमले की पृष्ठभूमि
बता दें कि भारत ने हमले को लेकर सीधे तौर पर रूस का नाम नहीं लिया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार हमला रूस द्वारा ही किया गया था। पूर्व में अमेरिका और ईरान के हमलों में भी कई भारतीय नाविकों की मौत हो चुकी है। भारत अमेरिका और ईरान के राजनयिकों को तलब करके विरोध भी जता चुका है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


