हमले के बाद लापता चालक दल के भारतीय सदस्य की तलाश जारी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

होर्मुज जलडमरूमध्य में साइप्रस के झंडे वाले कंटेनर पर हुए हमले के बाद एक भारतीय चालक दल का सदस्य लापता हो गया है। साइप्रस के उप शिपिंग मंत्रालय ने बताया कि लापता सदस्य की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है। हमले में चालक दल ने लाइफबोट से कूदकर पोत छोड़ा।

हमले के बाद लापता चालक दल के भारतीय सदस्य की तलाश जारी

निकोसिया, एजेंसी। होर्मुज जलडमरूमध्य में साइप्रस के झंडे वाले एक कंटेनर हुए हमले के बाद चालक दल का एक भारतीय सदस्य लापता हो गया था। साइप्रस के उप शिपिंग मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि उसकी तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है। मंत्रालय के अनुसार जीएफएस गैलेक्सी नामक पोत पर रविवार तड़के होर्मुज से गुजरते समय पोत पर हमला कर दिया गया। हमले के बाद चालक दल ने लाइफबोट के जरिये पोत छोड़ दिया। बाद में ओमान की नौसेना ने चालक दल के 23 सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।