पोत पर हमले में भारतीय की मौत, ईरानी राजनयिक तलब
पोत पर हमले में भारतीय की मौत, ईरानी राजनयिक तलबनई दिल्ली विशेष संवाददाता बीती रात ईरान ने होर्मुज के निकट यूएई के दो वाणिज्यिक तेल टैंकरों पर हमला किया जिन पर 30 भारतीय क्रू सवार थे। इस हमले में एक...

पोत पर हमले में भारतीय की मौत, ईरानी राजनयिक तलब नई दिल्ली विशेष संवाददाता
ईरान का हमला
बीती रात ईरान ने होर्मुज के निकट यूएई के दो वाणिज्यिक तेल टैंकरों पर हमला किया जिन पर 30 भारतीय क्रू सवार थे। इस हमले में एक भारतीय क्रू की मौत हो गई तथा 8 अन्य घायलों में 6 भारतीय हैं। इनमें से दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस कारवाई से खफा भारत ने मंगलवार को यहां ईरान दूतावास के उप प्रमुख मोहम्मद जावेद होसैनी को तलब कर सख्त नाराजगी प्रकट की तथा तत्काल इन हमलों को रोकने को कहा।
भारत की प्रतिक्रिया
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जैसवाल बाद में संवाददाताओं को बताया कि ने ईरानी दूतावास के डिप्डी चीफ मिशन होसैनी को तलब किया गया तथा भारत ने पोतों पर हमले और उसमें भारतीय के मारे जाने और घायल होने पर कड़ी नाराजगी प्रकट की। ईरान को आगाह किया गया कि आगे ऐसी कोई घटना फिर नही हो।
घायलों की जानकारी
जैसवाल ने कहा कि बीती रात यूएई के जिन दो पोतों पर हमला किया गया उनमें एक पर 12 और दूसरे पर 18 भारतीय क्रू मौजूद थे। 12 क्रू में से एक की मौत हो गई जबकि दूसरे पोत पर हुए हमले में दो भारतीय क्रू गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनका उपचार चल रहा है। दोनों पोतों पर हुए हमलों में कुल 8 क्रू घायल हुए हैं जिनमें 6 भारतीय हैं।
पश্চিম एशिया में स्थिति
पश्चिम एशिया में संघर्ष से भारत के लिए कई मुश्किलें पैदा हुई हैं। जहां देश में ऊर्जा संकट पैदा हुआ है वहीं होर्मुज और इसके आसपास वाणिज्यिक पोतों पर अमेरिकी और ईरान के हमलों में अब तक 13 भारतीयो की मौत हो चुकी है। तीन अभी तक लापता हैं तथा दो दर्जन से अधिक घायल हुए हैं। हालांकि ज्यादातर हमले विदेशी पोतों पर हुए हैं लेकिन उनमे भारतीय चालक दल तैनात था। इस समय करीब सवा तीन लाख भारतीय क्रू सदस्य वाणिज्यिक पोतों पर तैनात हैं। इनमें से कई हजार संघर्ष प्रभावित पश्चिम एशिया में हैं।
अतीत के हमले
बता दें कि दो दिन पहले भी ओमान तट पर पोत पर हुए हमले में एक भारतीय क्रू लापता है जिसका अभी तक पता नही चल पाया है। जबकि 10 सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया था।
भारत की सतर्कता
पूर्व में भारत ऐसे हमलों को लेकर अमेरिकी राजनयिक को भी तलब कर विरोध जता चुका है। भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर बेहद सतर्क है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


