ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशभारतीय अरबपति ने स्कॉटलैंड यार्ड की इमारत को आलीशान होटल में बदला

भारतीय अरबपति ने स्कॉटलैंड यार्ड की इमारत को आलीशान होटल में बदला

भारतीय अरबपति यूसुफल्ली कादेर ने स्कॉटलैंड यार्ड की इमारत को आलीशान होटल में बदल दिया है। इसे इसी साल के अंत में खोले जाने की तैयारी है। कादेर ने ‘ग्रेट स्कॉटलैंड यार्ड’ को साल 2015...

भारतीय अरबपति ने स्कॉटलैंड यार्ड की इमारत को आलीशान होटल में बदला
प्रसून सोनवलकर,लंदनSun, 24 Mar 2019 12:46 AM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय अरबपति यूसुफल्ली कादेर ने स्कॉटलैंड यार्ड की इमारत को आलीशान होटल में बदल दिया है। इसे इसी साल के अंत में खोले जाने की तैयारी है। कादेर ने ‘ग्रेट स्कॉटलैंड यार्ड’ को साल 2015 में 11 करोड़ पाउंड में ले लिया था। लंदन महानगर पुलिस 1890 तक, 60 साल से भी अधिक समय तक इसी इमारत से संचालित होती रही। इसका एक भारतीय अरबपति द्वारा अधिग्रहण हाल के वर्षों में लंदन के संपत्ति बाजार में भारतीय निवेशकों की ओर से किए गए सबसे बड़े अधिग्रहणों में से एक है। चर्चा है कि इस होटल के लिए कमरे में रहने के लिए ग्राहकों को प्रति रात 10 हजार पाउंड तक का शुल्क देना पड़ेगा।

इस ऐतिहासिक इमारत का पट्टा दिसंबर 2013 में गेलियार्ड होम्स को बेच दिया गया था। ऐसा रक्षा मंत्रालय के धन जुटाने के लिए परिसंपत्तियों को बेचने के प्रयासों के तहत किया गया था। इसके बाद केरल मूल के कादेर ने 2015 में गेलियार्ड होम्स से इमारत का पट्टा खरीद लिया। इमारत को होटल का रूप देने में 7.5 करोड़ पाउंड की लागत आई है। यह ट्रैफलगर स्क्वायर के करीब है। इसमें 150 से अधिक कमरे हैं। इनमें से कुछ कमरों में पहले अपराधियों को रखा जाता था। इमारत का निर्माण 1829 में हुआ था।

समझौता विस्फोट मामले के सभी आरोपियों को बरी करने पर भड़का पाकिस्तान

एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, होटल के मेहमानों को उनके प्रवास के दौरान लंदन के चर्चित अपराधियों की याद दिलाई जाएगी। उन्हें कैदियों द्वारा तैयार की गई कलाकृतियां और झाड़-फानूस भी दिखाए जाएंगे। उन्हें उन्नीसवी सदी के चोर महिलाओं के एक गिरोह के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

रिपोर्ट में कहा गया, कभी अपराधियों को रखने के काम आने वाले कमरों को सभाकक्ष और कार्यालयों में बदल दिया गया है जिन्हें किराये पर लिया जा सकता है। मेहमानों के लिए इस होटल में गुप्त व्हिस्की बार, चाय पार्लर, बॉलरूम और रेस्तरां भी है। कादेर अबू धाबी स्थित लुलु समूह के प्रमुख हैं। वह उन भारतीय निवेशकों में हैं जिन्होंने हाल के समय में लंदन में संपत्ति खरीदी है और जो भारतीय रिजर्व बैंक के मानदंडों में ढील देने से लाभान्वित हुए हैं। मुंबई स्थित लोढ़ा समूह ने नवंबर 2013 में कनाडाई उच्चायोग का भवन खरीदा था और हिंदुजा समूह ने दिसंबर 2014 में पुराना युद्ध कार्यालय खरीदा था। ग्रेट स्कॉटलैंड यार्ड भवन पुराने युद्ध कार्यालय के पास ही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें