खेल : सात्विक-चिराग की जोड़ी सत्र के दूसरे खिताब से एक कदम दूर

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

चाइना मास्टर्स शेनजेन (चीन), एजेंसी। भारत के सात्विकसाईराज रांकीरेड्डी और चिराग की जोड़ी सत्र के अपने दूसरे खिताब से एक जीत दूर रह गई है।

खेल : सात्विक-चिराग की जोड़ी सत्र के दूसरे खिताब से एक कदम दूर

चाइना मास्टर्स शेनजेन (चीन), एजेंसी। भारत के सात्विकसाईराज रांकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी सत्र के अपने दूसरे खिताब से एक जीत दूर रह गई है। चौथी वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने शनिवार को तीसरी बार चाइना मास्टर्स बैडमिंटन के फाइनल में प्रवेश कर लिया। सात्विक-चिराग ने सेमीफाइनल में दुनिया के 29वें नंबर के मलेशिया के नूर मोहम्मद अजरीन और टैन वी कियोंग को एक घंटे पांच मिनट तक चले मुकाबले में 21-16, 18-21, 21-11 से पराजित किया।

सेमीफाइनल की रोमांचक प्रतियोगिता

भारतीय जोड़ी की यह मलेशियाई जोड़ी पर तीन मुकाबलों में लगातार तीसरी जीत है। सात्विक-चिराग का यह सत्र का तीसरा फाइनल है। उन्होंने मई में थाईलैंड ओपन में रजत पदक और सिंगापुर ओपन में खिताब जीता था। ट्रॉफी के लिए अब सात्विक-चिराग का सामना चीन के हे जी तिंग और रेन शियांग यू से होगा।

34 शॉट की लंबी रैली

34 शॉट की रैली लगातार चौकट सेमीफाइनल में खेल रही एशियाई खेलों की चैंपियन भारतीय जोड़ी ने शुरुआती गेम में 0-5 से पिछड़ने के बाद लगातार सात अंक हासिल किए। इसमें 34 शॉट की लंबी रैली भी शामिल थी जिससे उन्होंने 7-5 की बढ़त बना ली। नूर की तीन गलतियों से भारत ने बढ़त 10-6 और फिर ब्रेक तक 11-9 से आगे रहे। ब्रेक के बाद सात्विक के दमदर स्मैश से भारतीय जोड़ी ने स्कोर 15-12 और फिर 17-12 कर दिया। जब स्कोर 18-15 था तब दोनों जोड़ियों के बीच 54 शॉट की रैली हुई। इस दौरान मलेशियाई खिलाड़ी ने जमीन पर गिरने के बावजूद रैली जारी रखी, लेकिन अंत में उसका शॉट कोर्ट से बाहर चला गया। इसके बाद नूर ने एक और शॉट गलत खेला जिससे भारत को पांच गेम प्वाइंट मिले। सात्विक-चिराग ने दूसरे गेम प्वाइंट पर पहला गेम अपने नाम कर लिया।

निर्णायक गेम की तैयारी

दूसरे गेम में दोनों जोड़ियों के कड़ी टक्कर हुई पर अंत में मलेशियाई जोड़ी ने दूसरा गेम जीतकर मुकाबले को निर्णायक गेम तक पहुंचा दिया। निर्णायक गेम में सात्विक-चिराग ने 5-2 की बढ़त बना ली। चिराग के रैकेट के फ्रेम से लगकर एक शॉट भारत के पक्ष में जाने के बाद उन्होंने टैन से माफी मांगी और उनसे हाथ मिलाया। इस अंक के बाद भारत 7-3 से आगे था। सात्विक-चिराग ने रैलियों पर दबदबा बनाए रखा और ब्रेक तक 11-4 की बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद सात्विक ने नूर के खिलाफ एक और जोरदार स्मैश लगाकर स्कोर 13-6 कर दिया। इसके बाद मुकाबला पूरी तरह भारतीय खिलाड़ियों के नियंत्रण में रहा। चिराग का शॉट बैकलाइन पर सटीक गिरने से भारत को 11 मैच प्वाइंट मिल गए। टैन ने इनमें से दो मैच प्वाइंट बचा लिए, लेकिन चिराग ने तीसरे मौके पर फ्लिक सर्व के जरिए अंक हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर दिया.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦सात्विक और चिराग ने सेमीफाइनल में किस टीम को हराया?−
सात्विक-चिराग ने सेमीफाइनल में मलेशिया के नूर मोहम्मद अजरीन और टैन वी कियोंग को हराया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़खेल : सात्विक-चिराग की जोड़ी सत्र के दूसरे खिताब से एक कदम दूर