फ्रांस में बिहारी प्रतिभा का कमाल, भारतीय साइकिल पोलो टीम ने यूरोपियन चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण
-फ्रांस को हराकर रचा इतिहास, सेंट-पियरे-डी-वारांजेविल में अजेय रही भारतीय टीम, अजेय रहते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया। फाइनल में मेजबान फ्रांस को हराकर भारत चैंपियन बना, जबकि फ्रांस को रजत से संतोष करना...

भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत
-फ्रांस को हराकर रचा इतिहास, सेंट-पियरे-डी-वारांजेविल में अजेय रही भारतीय टीम -आरा के बड़की सनदियां निवासी चंदन पाण्डेय रहे चीफ डी मिशन आरा, निज प्रतिनिधि । फ्रांस की धरती पर भारतीय साइकिल पोलो टीम ने इतिहास रच दिया। इंटरनेशनल यूरोपियन साइकिल पोलो चैंपियनशिप 2026 में भारत ने अजेय रहते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया। फाइनल में मेजबान फ्रांस को हराकर भारत चैंपियन बना, जबकि फ्रांस को रजत से संतोष करना पड़ा। प्रतियोगिता में भारत ने इंग्लैंड, बेल्जियम और ओकेनडॉन जैसी मजबूत टीमों को भी पराजित किया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि में बिहार की प्रतिभा की भी अहम भूमिका रही। भोजपुर के आरा प्रखंड के बड़की सनदियां गांव निवासी चंदन कुमार पाण्डेय भारतीय दल के चीफ डी मिशन नियुक्त थे। उनके कुशल नेतृत्व, समन्वय और कठिन परिस्थितियों में धैर्यपूर्ण मार्गदर्शन ने टीम का मनोबल बनाए रखा। उनकी उपलब्धि से बिहार में हर्ष का माहौल है। फाइनल में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया। कप्तान असरुद्दीन शाह, विष्णु एस, जिजिराज आर, अनफर जे और अल्दीन रियास ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कोच कमल किशोर सोनी की भूमिका भी अहम रही। फ्रांस से दूरभाष पर साइकिल पोलो फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव चंदन पाण्डेय ने कहा कि यह जीत केवल खेल की नहीं, बल्कि भारतीय युवाओं की प्रतिभा, परिश्रम और अनुशासन का प्रतीक है। गांव से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक का सफर बिहार के युवाओं के लिए प्रेरणा है।

