मुझे पक्का विश्वास है आज तो... जब IND vs PAK मैच के बीच ही PM शहबाज ने कर दिया था ट्वीट, हुई फजीहत

Jun 10, 2024 11:38 am ISTGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

IND vs PAK T-20 World cup match: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के हाथों पाकिस्तान की करारी और शर्मनाक हार के बीच उनके पीएम शहबाज शरीफ का ट्वीट खूब वायरल हो रहा है।

मुझे पक्का विश्वास है आज तो... जब IND vs PAK मैच के बीच ही PM शहबाज ने कर दिया था ट्वीट, हुई फजीहत

IND vs PAK T-20 World cup match: टी-20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने रोमांचक मैच में पाकिस्तान को 6 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही रोहित शर्मा ब्रिगेड अपने ग्रुप की अंकतालिका में सबसे ऊपरी पायदान पर आ गई है। जबकि, पाकिस्तान की क्रिकेट टीम पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। अब पाकिस्तान की टी-20 वर्ल्ड कप में किस्मत दूसरी टीमों की जीत और हार पर टिकी है। रविवार को न्यूयॉर्क में खेले गए रोमांचक मुकाबले में एक वक्त ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया की हार तय है लेकिन, फिर भारतीय गेंदबाजों ने पाक बल्लेबाजों को ऐसे चकमा दिया कि बाबर आजम की टीम को पता नहीं चला कि कब पक्की लग रही जीत उनके हाथ से रेत की तरह फिसल गई। पाकिस्तान की इस करारी और शर्मनाक हार के बीच उनके पीएम शहबाज शरीफ का ट्वीट खूब वायरल हो रहा है।

इससे पहले रविवार को न्यूयॉर्क में खेले गए भारत और पाकिस्तान मैच की बात करते हैं। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत काफी खराब रही। बार-बार बारिश से पड़ रहे खलल के कारण पिच से टीम इंडिया के बल्लेबाजों को मदद नहीं मिली और पहले विराट कोहली और फिर रोहित शर्मा पॉवरप्ले के दौरान ही अपना विकेट गंवा बैठे। हालांकि तीसरे और चौथे नंबर पर आए ऋषभ पंत और अक्षर पटेल ने टीम को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 39 रन और जोड़े। नसीम शाह ने अक्षर के रूप में पाकिस्तान को तीसरी सफलता दिलाई। इसके बाद टीम इंडिया के बाकी प्लेयर ताश के पत्तों की तरह आते गए और जाते गए। सिर्फ ऋषभ पंत ने 31 गेंदों में 42 रन की धमाकेदार पारी खेली। टीम इंडिया के 7 प्लेयर दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए। पाक की तरफ से हारिस रऊफ और नसीम शाह ने सर्वाधिक तीन-तीन विकेट झटके। 

टीम इंडिया के 120 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत भारत के मुकाबले अच्छी रही। बूम-बूम जसप्रीत बुमराह ने बाबर आजम के रूप में पहला विकेट हासिल किया। पाकिस्तान के पास लंबा बैटिंग लाइन-अप था और लक्ष्य था महज  120 रन। फिर भी टीम इंडिया के गेंदबाजों ने हिम्मत नहीं छोड़ी और पाकिस्तान की टीम को 113 रन पर रोक दिया। भारत की तरफ से गेंदबाजी के हीरो जसप्रीत बुमराह रहे। उन्होंने 3 विकेट झटके। इसके बाद हार्दिक पांड्या को दो सफलताएं मिलीं। पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद रिजवान ने सबसे ज्यादा 31 रन स्कोरबोर्ड में जोड़े। आखिरी ओवर काफी रोमांचक था। अर्शदीप ने कसी हुई गेंदबाजी से पाकिस्तान के हाथ में जा रहा मैच छीन लिया।

पीएम शहबाज सोशल मीडिया पर ट्रोल क्यों हुए?
पाकिस्तान की शर्मनाक हार पर दिग्गज पाक क्रिकेटरों ने इसे बेहद अफसोसजनक बताया। शोएब अख्तर, इंजमाम उल हक, शाहिद आफरीदी समेत कई पूर्व पाक क्रिकेटरों ने बाबर आजम की कप्तानी पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि पाकिस्तान की टीम में जीत की कोई इच्छा ही नहीं दिखाई दे रही थी। हालांकि इन सबके बीच पाकिस्तान के वजीर-ए-आजम शहबाज शरीफ का ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है। उन्होंने पाकिस्तान और भारत के मैच के बीच ही ट्वीट कर दिया था कि उन्हें विश्वास है कि पाकिस्तान की टीम आज टीम इंडिया को हरा देगी। 

पीएम शहबाज ने ट्वीट में लिखा, "आज न्यूयॉर्क में भारत के खिलाफ टीम पाकिस्तान की शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। मुझे पक्का विश्वास है कि टूर्नामेंट में क्रिकेट का शानदार खेल देखने को मिलेगा! हमारे देश के लड़के आसानी से इस लक्ष्य को हासिल कर लेंगे।" पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ के पहली पारी के बाद ट्वीट को काफ़ी ट्रोल किया गया।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।