भारत से व्यापार समझौता तत्काल नहीं : अमेरिका
वैकल्पिक : भारत से व्यापार समझौते पर फिलहाल मुहर नहीं : अमेरिका नई दिल्ली,

नई दिल्ली, एजेंसी। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमिसोन ग्रीर ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बातचीत अंतिम दौर में है लेकिन कोई तत्काल घोषणा होने की उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ मुद्दे हैं, जिन पर दोनों देशों के बीच सहमति बननी बाकी है। दोनों पक्ष इन मुद्दों पर काम कर रहे हैं। ग्रीर ने मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही फिर फोन पर बात कर सकते हैं। दोनों नेता व्यापार समझौते पर हुई प्रगति की समीक्षा कर सकते हैं। उनके मुताबिक, इससे पहले 30 सितंबर को दोनों नेताओं के बीच फोन पर बातचीत हुई थी, जिसमें व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और महत्वपूर्ण तकनीकों के क्षेत्र में सहयोग की समीक्षा की गई थी। दोनों नेताओं ने संपर्क बनाए रखने और भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई थी。
गोयल के साथ बैठक
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भी मिलवॉकी में जैमीसन ग्रीर से मुलाकात की और अंतरिम व्यापार समझौते को जल्द पूरा करने पर चर्चा की। ग्रीर ने इस बातचीत को काफी सकारात्मक बताया। वहीं, पीयूष गोयल ने भी इसे उपयोगी चर्चा बताया और कहा कि दोनों देश आपसी फायदे वाले अंतरिम समझौते को जल्द पूरा करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

