भारत ने नेपाल को और राहत सामग्री भेजी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारत ने नेपाल को बाढ़ से जूझने में मदद के लिए दो मिलिट्री विमानों से 21 टन से ज्यादा राहत सामग्री भेजी। विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की कि भारत ने कुल 74 टन राहत सामग्री प्रदान की है। नई खेप में फोरेंसिक किट और चिकित्सा सामग्री शामिल है, जिससे राहत कार्यों को मजबूती मिलेगी।

भारत ने नेपाल को और राहत सामग्री भेजी

भारत ने गुरुवार रात बाढ़ से जूझ रहे नेपाल को दो मिलिट्री ट्रांसपोर्ट विमानों से 21 टन से ज्यादा जरूरी राहत सामग्री की छठी खेप भेजी। भारत पहले ही नेपाल को कुल 74 टन राहत सामग्री पहुंचा चुका है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जैसवाल ने सोशल मीडिया पर कहा कि भारत नेपाल को मानवीय सहायता देना जारी रखे हुए है। भारत ने नेपाल के लिए 21.5 टन राहत सहायता के साथ दो और विमान भेजे, जिनमें फोरेंसिक किट और मेडिकल से जुड़ी चीजें शामिल हैं। इस अतिरिक्त सहायता से राहत और बचाव कार्यों को और मजबूत मिलेगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़भारत ने नेपाल को और राहत सामग्री भेजी