सुरक्षा परिषद सीट के लिए भारत का अभियान अगले सप्ताह शुरू होगा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

विदेश मंत्री एस. जयशंकर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में 2028-29 कार्यकाल के लिए यूएनएससी की अस्थायी सदस्यता के लिए भारत के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। इस दौरान वे महासचिव एंटोनियो गुटेरस से मिलेंगे। भारत और ताजिकिस्तान क्षेत्रीय सीट पर चुनाव के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहा है, मतदान जून 2027 में होगा।

सुरक्षा परिषद सीट के लिए भारत का अभियान अगले सप्ताह शुरू होगा

न्यूयॉर्क, एजेंसी। विदेश मंत्री एस. जयशंकर अगले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में 2028-29 कार्यकाल के लिए यूएनएससी की अस्थायी सदस्यता के लिए भारत के आधिकारिक चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। इस दौरान वह संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतेरस से भी मुलाकात करेंगे। संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार जयशंकर सोमवार को न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक विशेष कार्यक्रम के दौरान भारत के अभियान का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। इसी दिन दोपहर में उनकी महासचिव गुटेरस के साथ द्विपक्षीय बैठक भी प्रस्तावित है। भारत 2028-29 कार्यकाल के लिए एशिया-प्रशांत समूह की एकमात्र सीट पर ताजिकिस्तान के साथ चुनावी मुकाबले में है।

इस सीट के लिए मतदान जून 2027 में होगा। इससे पहले भारत 2021-22 के दौरान सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य रह चुका है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।