गोथिया कप में कृष्णा अग्रवाल ने भारत को दिलाया कांस्य

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

स्वीडन के गोथेनबर्ग में गोथिया कप-2026 में स्पेशल ओलंपिक भारत फुटबॉल टीम ने कांस्य पदक जीता। तीसरे स्थान के मुकाबले में टीम ने फिनलैंड को 2-1 से हराया। कानपुर के कृष्णा अग्रवाल ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। भारतीय टीम ने कई मैच खेले, जिनमें दर से जीत और हार शामिल थी।

गोथिया कप में कृष्णा अग्रवाल ने भारत को दिलाया कांस्य

कानपुर। स्वीडन के गोथेनबर्ग में आयोजित विश्व प्रसिद्ध युवा फुटबॉल टूर्नामेंट गोथिया कप-2026 में स्पेशल ओलंपिक भारत फुटबॉल टीम को कांस्य पदक मिला। तीसरे स्थान के मुकाबले में भारतीय टीम ने स्पेशल ओलंपिक फिनलैंड को 2-1 से हरा दिया है। टीम में कानपुर के खिलाड़ी कृष्णा अग्रवाल का भी अहम योगदान रहा। टूर्नामेंट के डिवीजनिंग राउंड में भारतीय टीम ने फ्रांस के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला, जबकि जर्मनी-1 से 0-2 से हार गई। इसके बाद टीम को डिवीजन-2 में जगह मिली। लीग मुकाबलों में भारत ने एस्टोनिया को 2-0 से हराया लेकिन तुर्कमेनिस्तान से 0-6 और फिनलैंड से 1-3 से हार का सामना करना पड़ा।

हालांकि, कांस्य पदक के मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार वापसी करते हुए फिनलैंड को 2-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। टीम की सफलता में कोच सत्येंद्र सिंह यादव, कानपुर कैंटोनमेंट बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी स्टीफन पीडी, संयुक्त मुख्य अधिशासी अधिकारी कल्लूल हजारिका, उपाध्यक्ष लखन लाल ओमर, प्रधानाचार्या डॉ. शिखा अग्रवाल ने बधाई दी।

Suhail Khan

लेखक के बारे में

Suhail Khan

शॉर्ट बायो : सुहेल खान पिछले 17 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान' में डिफेंस सेक्टर, ऊर्जा, इन्फ्रास्ट्रक्चर और पॉलिटिकल खबरों को कवर कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव

सुहेल खान भारतीय मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में पॉवर सेक्टर, इन्फ्रास्ट्रक्चर, पॉलिटिकल और डिफेंस सेक्टर की खबरों को लीड कर रहे हैं। 2024 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)

सुहेल खान ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबार से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। लंबे समय तक अमर उजाला में रहते हुए रेलवे, परिवहन सेवाएं, ऊर्जा क्षेत्र और राजनीति समेत कई प्रमुख बीटों पर काम करते हुए राष्ट्रीय स्तर की एक्सक्लूसिव खबरों की कवरेज की। 2024 की शुरुआत में अमर उजाला के बाद ‘हिन्दुस्तान’ से जुड़े और वर्तमान में डिफेंस बीट की राष्ट्रीय खबरों के साथ राजनीति, ऊर्जा, ईपीएफओ और इन्फ्राट्रक्चर बीटों की प्रमुख खबरों को लीड कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और तकनीकी रिपोर्टिंग

B.Sc और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण सुहेल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह डिफेंस, रेलवे और पॉवर बीट पर कमांड होने के साथ तकनीकी से जुड़े विषयों पर स्टोरीज़ लिख रहे हैं।


डिफेंस और पब्लिक कनेक्ट विजन

डिफेंस सेक्टर की खबरों की सुहेल को गहरी समझ है। उन्होंने आर्मी, एयरफोर्स, नेवी, एचएएल के अलावा डीआरडीओ-डीएमएसआरडीई और ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों के रक्षा उत्पादों के विकास और शोध के बारे में कई राष्ट्रीय स्तर की खबरें लिखीं। राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा संवदेनशील सेक्टर होने से डिफेंस की खबरों को लिखने में बरती जाने वाली सावधानियों पर उनकी गहरी समझ है। इस भूमिका को सुहेल ने बखूबी निभाया और देश की सशस्त्र सेनाओं का मनोबल बढ़ाने वाली, उनकी जरूरतों से जुड़े उत्पादों और डिफेंस रिसर्च की एक्सक्लूसिव खबरें लिखी हैं। रक्षा क्षेत्र के अधिकारियों के इंटरव्यू किए हैं। इसके अलावा वह ऊर्जा, रेलवे, ट्रांसपोर्टेशन, ईपीएफओ और इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी खबरों के ज़रिये पब्लिक कनेक्ट का विजन रखते हैं। सुहेल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
डिफेंस, पॉवर, इन्फ्रास्ट्रक्चर और राजनीतिक गतिविधियां
सेलिब्रिटी, मिनिस्टर, पॉलीटिकल लीडर, डिफेंस एक्सपर्ट के इंटरव्यू
रक्षा शोध, आयुध और नवाचार से जुड़े विषय
लोकसभा, विधानसभा चुनाव और निकाय चुनावों की कवरेज

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।