कतर के पूर्व अमीर शेख के निधन पर शोक व्यक्त करने जाएंगे रिजिजू

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर शोक व्यक्त करने कतर जाएंगे। भारत सरकार ने उनके निधन पर एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की, जिसमें राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और सभी सरकारी मनोरंजन कार्यक्रम स्थगित रहेंगे।

कतर के पूर्व अमीर शेख के निधन पर शोक व्यक्त करने जाएंगे रिजिजू

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर भारत सरकार की ओर से शोक व्यक्त करने कतर जाएंगे। वह मंगलवार को नई दिल्ली से कतर के लिए रवाना होंगे। उनके कार्यालय ने यह जानकारी दी। भारत सरकार ने शेख हमद के निधन पर सोमवार को एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की। इसके तहत देशभर में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहे और सभी सरकारी मनोरंजन कार्यक्रम स्थगित रहे। शेख हमद का रविवार को 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।