खेल : एशियाई हॉकी चैंपियन भारत के सामने विश्व ताज कब्जाने की चुनौती

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

आज से शुरू हो रहे हॉकी विश्व कप में भारतीय टीम अपने पहले मैच में वेल्स से भिड़ेगी। 51 साल से विश्व कप का खिताब न जीतने के बाद, टीम इस बार स्वर्ण पदक के सूखे को खत्म करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में टीम ओलंपिक जैसी तैयारियों के साथ उतरेगी।

खेल : एशियाई हॉकी चैंपियन भारत के सामने विश्व ताज कब्जाने की चुनौती

विश्व कप : आज से शुरू हो रहे हॉकी महाकुंभ में भारतीय टीम अपने पहले मैच में वेल्स से भिड़ेगी, 51 साल में पोडियम पर पहुंचने का इंतजार कर रहा है भारत एशियाई हॉकी चैंपियन भारत के सामने विश्व ताज कब्जाने की चुनौती

भारतीय टीम के आगामी मैच

17 अगस्त को भारतीय टीम इंग्लैंड से और 19 को पाकिस्तान से भिड़ेगी

भारत का विश्व कप का इतिहास

01 स्वर्ण सहित तीन पदक अभी तक भारत विश्व कप में जीत चुका है

एम्सटेलवीन (नीदरलैंड्स), एजेंसी। एशियाई चैंपियन भारतीय पुरुष हॉकी टीम एफआईएच विश्व कप में शनिवार से अपने अभियान का आगाज करेगी। 51 साल से दूसरे खिताब का इंतजार कर रहा भारत अपने पहले मैच में वेल्स का सामना करेगा।

स्वतंत्रता दिवस का तोहफा

तोहफा देने पर नजर : हरमनप्रीत सिंह की टीम की नजर इस बार पदक के सूखे को खत्म करके देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस का तोहफा देने पर है। आठ बार के ओलंपिक चैंपियन भारत ने एकमात्र विश्व कप 1975 में कुआलालंपुर में पाकिस्तान को हराकर जीता था। उससे पहले 1971 में कांस्य और 1973 में रजत पदक अपने नाम किया था लेकिन पिछले 51 साल में पोडियम पर जगह बनाने में भारतीय टीम नाकाम रही है।

टीम की मानसिकता

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने कहा है कि टीम उसी मानसिकता और तैयारी के साथ उतरेगी जो पिछले दो ओलंपिक में थी। उन्होंने कहा, हमें यकीन है कि जिस तरह से टोक्यो में 41 साल बाद ओलंपिक पदक जीता था, इस बार विश्व कप में 51 साल की कमी पूरी कर देंगे। विश्व कप में पदक जीतने का दबाव नहीं है बल्कि यह हमारी जिम्मेदारी है।

नए प्रारूप का फायदा

नए प्रारूप में हर पूल से शीर्ष दो टीमें दूसरे दौर में जाएंगी जहां उन्हें चार-चार टीमों के दो समूहों में बांटा जाएगा। इस दौर में दूसरे पूल की टीमों से सामना होगा जिसमें दूसरी क्वालीफाइड टीम के खिलाफ पिछले दौर के अपने पूल के अंक जोड़े जाएंगे। दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी। इस प्रारूप में क्वार्टर फाइनल नहीं होने का टीमों को फायदा मिलेगा।

विशेषज्ञों की राय

विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा भारतीय टीम के पास इस बार सबसे सुनहरा मौका है। पूल चरण में भारत (आठवीं रैंकिंग) के सामने जिन टीमों की चुनौती है, उनमें सिर्फ इंग्लैंड (तीसरी रैंकिंग) ही उससे आगे है जबकि पाकिस्तान 12वें और वेल्स 15वें स्थान पर है।

मनोबल मजबूत

भारत ने राजगीर में पिछले साल एशिया कप जीता, हालांकि प्रो लीग के पिछले सत्र में नौ टीमों में सिर्फ पाकिस्तान के ऊपर आठवें स्थान पर रही। लेकिन विश्व कप से ठीक पहले प्रो लीग के यूरोप चरण में भारत ने मौजूदा विश्व और यूरोपीय चैंपियन जर्मनी को हराया और ओलंपिक चैंपियन नीदरलैंड को भी मात दी। इससे खिलाड़ियों का मनोबल बहुत मजबूत है।

टीम चयन और खिलाड़ी

कोच क्रेग फुल्टोन ने प्रो लीग 2025-26 में 33 खिलाड़ियों को आजमाने के बाद विश्व कप टीम चुनी जिसमें भारत के लिए सर्वाधिक 417 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके दिग्गज मिडफील्डर मनप्रीत सिंह भी हैं तो यशदीप सिवाच, मोहित एचएस, शिलानंद लाकड़ा समेत आठ खिलाड़ियों का यह पहला विश्व कप होगा।

श्रीजेश की कमी

पी आर श्रीजेश के संन्यास के बाद यह पहला बड़ा टूर्नामेंट है। ऐसे में टीम को उनकी कमी खलेगी। युवा गोलकीपरों मोहित एचएस तथा सूरज करकेरा के सामने चुनौती आसान नहीं होगी। वहीं डिफेंस में अमित रोहिदास और कप्तान हरमनप्रीत सिंह का अनुभव काम आएगा जिनकी ड्रैग फ्लिक पर भी भारत के गोलों का दारोमदार रहेगा। मनप्रीत और हार्दिक सिंह जैसे भरोसेमंद खिलाड़ी मिडफील्ड की कमान संभालेंगे तो फॉरवर्ड में अभिषेक और मनदीप पर नजरें रहेंगी जो 300 अंतरराष्ट्रीय मैचों से सिर्फ 12 मैच दूर हैं।

अवधारणाएँ

भारतीय टीम अपने पहले मैच में किससे भिड़ेगी?
भारतीय टीम अपने पहले मैच में वेल्स से भिड़ेगी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़खेल : एशियाई हॉकी चैंपियन भारत के सामने विश्व ताज कब्जाने की चुनौती