आईएमएफ के साथ वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक निगेल क्लार्क से मुलाकात की। इस बैठक में भारत और आईएमएफ के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा हुई और दक्षिण एशिया के लिए प्रशिक्षण सहायता केंद्र में भारत की भूमिका की सराहना की गई। दोनों पक्षों ने आर्थिक सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया।

आईएमएफ के साथ वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक निगेल क्लार्क से मुलाकात की। दोनों ने द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ भारतीय और वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं के परिदृश्य पर चर्चा की। बैठक में भारत-आईएमएफ संबंधों पर चर्चा की और दक्षिण एशिया क्षेत्रीय प्रशिक्षण एवं तकनीकी सहायता केंद्र को समर्थन देने में भारत की भूमिका की सराहना की। दोनों पक्षों ने वृहद आर्थिक सहयोग को मजबूत करने, बेहतर आर्थिक नीतियों को समर्थन देने तथा क्षेत्रीय और वैश्विक आर्थिक मजबूती बढ़ाने में भारत-आईएमएफ के निरंतर सहयोग के महत्व पर जोर दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़आईएमएफ के साथ वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा