आतंकवाद पर समझ का अभाव रिश्तों को प्रभावित करता है : जयशंकर

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

- अमेरिका और पाकिस्तान की बढ़ती नजदीकियों पर विदेश मंत्री ने की टिप्पणी

आतंकवाद पर समझ का अभाव रिश्तों को प्रभावित करता है : जयशंकर

- आतंकवाद पर समझ का अभाव रिश्तों को प्रभावित करता है : जयशंकर

न्यूयॉर्क, एजेंसी। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि अमेरिका के साथ संबंधों में केवल भारत ही मुश्किलों का सामना नहीं कर रहा है और दुनिया के कई देशों के उसके साथ संबंध अधिक चुनौतीपूर्ण रहे हैं।

अमेरिका-पाकिस्तान संबंधों का भी संदर्भ

अमेरिका-भारत संबंधों और हाल के व्यापार एवं शुल्क विवादों के संदर्भ में जयशंकर से पूछा गया कि द्विपक्षीय रिश्तों को बेहतर दिशा में ले जाने के लिए क्या किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ संबंधों में केवल भारत ही मुश्किलों का सामना नहीं कर रहा है और दुनिया के कई देशों के उसके साथ संबंध अधिक चुनौतीपूर्ण रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के उच्चस्तरीय सप्ताह के समापन के बाद सोमवार को एशिया सोसाइटी में आयोजित एक कार्यक्रम में जयशंकर ने भारत-अमेरिका संबंधों पर सवालों का जवाब दिया। कार्यक्रम में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के प्रमुख सदस्य और नीति विशेषज्ञ मौजूद थे। वहीं, जयशंकर ने कहा कि पड़ोसी देश से होने वाला आतंकवाद भारत की प्रमुख चिंताओं में शामिल है। यदि भारत के साझेदार इस चिंता को पूरी तरह नहीं समझते हैं या उसकी गंभीरता को नहीं देखते हैं, तो इसका असर द्विपक्षीय संबंधों पर पड़ता है। उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब अमेरिका और पाकिस्तान के संबंधों में हाल के महीनों में नजदीकी बढ़ी है。

आतंकवाद भारत की प्रमुख चिंता

जयशंकर ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार के लिए एक-दूसरे की संवेदनशीलताओं को समझना महत्वपूर्ण है। उन्होंने पाकिस्तान का नाम लिए बिना पड़ोसी देश से लंबे समय से जारी आतंकवाद का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि भारत के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण मुद्दा आतंकवाद है। बहुत कम देश ऐसे हैं, जिन्होंने कई दशकों से पड़ोसी देश की ओर से जानबूझकर और सुनियोजित नीति के तहत उस तरह के आतंकवाद का सामना किया है, जैसा भारत ने किया है।

'व्यापार समझौते से संबंध बेहतर होंगे'

भारत-अमेरिका संबंधों में पिछले कुछ समय में व्यापार, शुल्क, भारत की रूसी ऊर्जा खरीद और अमेरिका की पाकिस्तान के साथ बढ़ती बातचीत समेत कई मुद्दों पर मतभेद सामने आए हैं। जयशंकर की टिप्पणी इसी व्यापक संदर्भ में आई है। उन्होंने कहा कि भारत चाहता है कि अमेरिका के साथ उसके संबंध आगे बढ़ें। हालांकि, इसके लिए दोनों देशों को सामने मौजूद मुद्दों पर वास्तविकता को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ना होगा।

समाज की प्रकृति भी बहुत अलग

जयशंकर ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच यदि व्यापार समझौता संपन्न होता है, तो इससे दोनों देशों के संबंध बेहतर होंगे। उन्होंने कहा कि वार्ता में तेजी से प्रगति की उम्मीद के सामने जमीनी हकीकत कहीं अधिक जटिल रही है। जयशंकर से भारत-अमेरिका संबंधों खासकर पिछले एक साल में व्यापार एवं शुल्क से जुड़े घटनाक्रम तथा द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर दिशा में ले जाने के लिए क्या करने जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगर मैं संबंधों की बात करूं तो दुनिया के एक बड़े हिस्से के लिए अमेरिका के साथ संबंध निभाना काफी कठिन रहा है। मेरा मतलब है कि यह कोई तसल्ली देने वाली बात तो नहीं है, लेकिन यही हकीकत है। उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका संबंधों के सामने मौजूद मुद्दों में से एक व्यापार वार्ता है。

भारत-चीन संबंध कुछ साल पहले की तुलना में बेहतर : जयशंकर

जयशंकर ने कहा कि भारत और चीन के संबंध आज कुछ साल पहले की तुलना में बेहतर हैं। उन्होंने कहा कि सीमा से जुड़े मुद्दों के समाधान के साथ दोनों देशों के रिश्ते धीरे-धीरे सामान्य स्थिति की ओर लौट रहे हैं। एक सवाल के जवाब में जयशंकर ने कहा कि अगर 2025 की तुलना करें तो आज संबंध बेहतर हैं और 2024 की तुलना में सुधार और अधिक स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि यह जरूरी नहीं कि कोई बड़ा संरचनात्मक बदलाव हुआ हो। 2020 के सीमा गतिरोध और लंबे समय तक चले तनाव के कारण दोनों देशों के संबंध बुरी तरह प्रभावित हुए थे। ऐसे में स्थिति स्थिर होने के बाद संबंधों में सुधार स्वाभाविक था।

सामान्य प्रश्न

✦जयशंकर ने आतंकवाद के बारे में क्या कहा?−
जयशंकर ने कहा कि पड़ोसी देश से होने वाला आतंकवाद भारत की प्रमुख चिंताओं में शामिल है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़आतंकवाद पर समझ का अभाव रिश्तों को प्रभावित करता है : जयशंकर