ईरान पैकेज::: ब्यूरो::: चाबहार बंदरगाह में भारत के टर्मिनल को क्षति नहीं
नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। चाबहार बंदरगाह पर अमेरिकी हमले के बावजूद भारत का टर्मिनल

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। चाबहार बंदरगाह पर अमेरिकी हमले के बावजूद भारत का टर्मिनल पूरी तरह से सुरक्षित है। पूर्व में ऐसी खबरें आई थी कि अमेरिकी हमले में बंदरगाह को भारी नुकसान पहुंचा है। इस बंदरगाह के शाहिद बेहेश्ती टर्मिनल का संचालन भारत के अधीन है।विदेश मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार बंदरगाह पर हुए हमले में भारतीय टर्मिनल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। हमले की खबरें आने के बाद भारत ने इस बाबत जानकारी एकत्र की थी। वहां भारतीय कंपनी इंडिया पोर्ट्स ग्लोबल लिमिटेड (आईपीजीएल) द्वारा इसका संचालन किया जाता है। कंपनी की तरफ से सूचित किया गया है भारतीय टर्मिनल को कोई क्षति नहीं पहुंची है तथा उसका संचालन पहले की भांति जारी है।
बता दें कि चाबहार बंदरगाह भारत के लिए महत्वपूर्ण है। इसके जरिये भारत की पहुंच अफगानिस्तान और मध्य एशिया तक आसान होती है तथा उसे पाकिस्तान की तरफ से जाने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसके अलावा यह पाकिस्तान के ग्वादर बंदरगाह के भी करीब है जहां चीन की गतिविधिया चरम पर हैं। हालांकि अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते भारत अभी तक बड़े पैमाने पर यहां गतिविधियां शुरू नहीं कर पाया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


