अपडेट ::: पाक की कार्रवाई के जवाब में अस्थायी ढांचा हटाया: विदेश मंत्रालय
संदेश::: पूर्व में इस शीर्षक से,,,, अपडेट::: ब्यूरो ::: केंद्र ने रेवंत रेड्डी को

नई दिल्ली, एजेंसी। भारत ने इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के बाहर पाकिस्तान की ओर से ढांचे हटाए जाने के जवाब में नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर लगाए गए अस्थायी ढांचे को हटा दिया। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को इसे जवाबी कार्रवाई बताया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जैसवाल ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के सामने कुछ ढांचे पार्किंग की सुविधा के लिए हटाए गए थे। भारत ने पाकिस्तानी अधिकारियों से ऐसा नहीं करने का अनुरोध किया था, लेकिन अनुरोध के बावजूद ढांचे हटा दिए गए। इसके बाद भारत ने भी जवाबी कदम उठाया। जैसवाल ने कहा कि पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के सामने कुछ ढांचे पार्किंग की सुविधा के लिए हटाए गए। हमने उनसे ऐसा नहीं करने का अनुरोध किया था। इसके बाद हमने भी एक समानुपातिक कार्रवाई की。
मक्का समझौते में बांग्लादेश की दिलचस्पी पर नजर
भारत ने शुक्रवार को कहा कि वह पश्चिम एशिया में हो रहे घटनाक्रम पर करीबी नजर रख रहा है। विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश की पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये के बीच हाल में हुए मक्का रक्षा समझौते में शामिल होने की कथित इच्छा को लेकर पूछे गए सवाल पर यह प्रतिक्रिया दी। जैसवाल की यह टिप्पणी बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार हुमायून कबीर के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा था कि ढाका मक्का रक्षा समझौते में शामिल होने के लिए तैयार है。
ईरान पर ट्रंप की धमकी के बीच कूटनीति पर जोर
ईरान के खिलाफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कड़े आर्थिक कदम उठाने की धमकी पर भारत ने कहा कि पश्चिम एशिया के मुद्दों का समाधान बातचीत और कूटनीति के जरिये शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए। जैसवाल ने कहा कि भारत पश्चिम एशिया के घटनाक्रम पर करीब से नजर रख रहा है और बातचीत तथा कूटनीति के माध्यम से मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान के पक्ष में है।
यूएससीआईआरएफ पक्षपाती संगठन
भारत ने अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (यूएससीआईआरएफ) के वरिष्ठ अधिकारियों की आरएसएस के खिलाफ प्रतिबंध लगाने और उसके नेताओं को राजनयिक सुविधाएं नहीं देने की मांग वाली टिप्पणियों को भी खारिज कर दिया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यूएससीआईआरएफ को पक्षपाती संगठन करार दिया। उन्होंने कहा कि हम सभी जानते हैं कि जिस संगठन का आप जिक्र कर रहे हैं, वह भारत के खिलाफ अपमानजनक और भड़काऊ टिप्पणियां करता रहा है।
फलस्तीन के लिए दो-राष्ट्र समाधान के समर्थन को दोहराया
भारत ने इजरायल-फलस्तीन संघर्ष के समाधान के लिए बातचीत के जरिये दो-राष्ट्र समाधान के प्रति अपना मजबूत समर्थन दोहराया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत फलस्तीन के विकास और मानवीय सहायता के लिए अपना सहयोग लगातार बढ़ा रहा है। जैसवाल ने सचिव (सीपीवी एवं ओआईए) श्रीप्रिया रंगनाथन की 18 से 20 अगस्त तक हुई रामल्ला यात्रा की जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने फलस्तीनी प्राधिकरण के प्रधानमंत्री मोहम्मद मुस्तफा, विदेश मंत्री और अन्य मंत्रिमंडल सदस्यों से मुलाकात की।


