भारत ने बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर जापान के पूर्व मंत्री के दावों को खारिज किया

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारत ने जापान के पूर्व मंत्री के आरोपों को खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में देरी के लिए भारतीय अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया था। विदेश मंत्रालय ने इसे निजी राय बताया। हालांकि, परियोजना पर काम तेजी से चल रहा है और पहली ट्रेन 2027 में मिलेगी।

भारत ने बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर जापान के पूर्व मंत्री के दावों को खारिज किया

भारत ने जापान के पूर्व मंत्री के उन आरोपों को खारिज किया है जिसमें बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में देरी के लिए भारतीय अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया गया था। साथ ही प्रोजेक्ट को लेकर दोनों देशों के बीच मतभेदों होने को भी गलत बताया है। भारत ने कहा कि दोनों देशों में इस मुद्दे पर सही दिशा में बातचीत चल रही है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जैसवाल ने शुक्रवार को एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि हमने जापान के पूर्व मंत्री हिदेकी माकिहारा का वह बयान देखा है जिसमें उन्होंने उपरोक्त दावा किया है। लेकिन यह उनकी निजी राय है और तथ्यों से परे है। जैसवाल ने कहा कि मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड ट्रेन कॉरिडोर पर भारत और जापान के बीच बातचीत अच्छी तरह से आगे बढ़ रही। इस हाई स्पीड ट्रेन कॉरिडोर के लिए जापान भारत को ई-10 सीरिज की ट्रेन देगा जो अभी बन रही है। इसलिए यह ट्रेन भारत को 2030 तक ही मिलने की संभावना है। इस बीच कॉरिडोर के निर्माण का कार्य तेजी से आगे बढ़ा है। इसका पहला सेक्शन 2027 में ही खुल जाएगा। इसलिए दोनों पक्ष भारतीय में बनी हाई स्पीड ट्रेन के साथ ही इसका संचालन शुरू करने पर सहमत हुए हैं। जैसवाल ने कहा कि हाई स्पीड कॉरिडोर के लिए सिग्नलिंग उपकरणों का आर्डर इसी हिसाब से दिया गया है और यह अन्तरराष्ट्रीय मापदंडों के अनुरूप है। इस बारे में जापान की तरफ से कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। परियोजना पर तेजी से कार्य चल रहा है ताकि जल्दी हाई स्पीड ट्रेन शुरू की जा सके.

अव्यवस्थित दिखे अधिकारी

जापान के पूर्व मंत्री हिदेकी माकिहारा ने मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में हो रही देरी के लिए भारतीय अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है। जापान के पूर्व अर्थव्यवस्था, व्यापार एवं उद्योग राज्य मंत्री हिदेकी माकिहारा ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि भारत की बुलेट ट्रेन परियोजना ऐसी परियोजना है, जिससे मैं स्वयं जुड़ा रहा हूं। अंतरराष्ट्रीय बैठकों और वार्ताओं में सबसे अधिक जो बात सामने आई, वह भारतीय पक्ष की बार-बार दिखाई देने वाली अव्यवस्था थी। माकिहारा ने ये टिप्पणी बुलेट ट्रेन परियोजना में देरी पर प्रकाशित एक लेख के जवाब में की। हालांकि इस मामले में विदेश मंत्रालय ने तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

परियोजना का काम तेज

भारतीय रेल के एक प्रवक्ता ने कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत सुचारु रूप से आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि जापान 2030 के शुरुआती वर्षों में ई-10 सीरीज की ट्रेन उपलब्ध कराएगा जो अभी विकास के चरण में है। परियोजना का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसका पहला खंड 2027 में शुरू कर दिया जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या भारत ने जापान के पूर्व मंत्री के आरोपों को स्वीकार किया है?
नहीं, भारत ने उन आरोपों को खारिज किया है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।