भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कानून के शासन पर पाकिस्तान को घेरा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

संयुक्त राष्ट्र महासभा में कानून के शासन पर चर्चा के दौरान भारत ने पाकिस्तान की टिप्पणियों का कड़ा जवाब दिया। भारतीय राजनयिक आर. मैथिली ने कहा कि सेना के प्रभाव, सैन्य शासकों को अदालतों से छूट और 26वें संविधान संशोधन से न्यायिक स्वतंत्रता पर असर के कारण पाकिस्तान दूसरों को उपदेश नहीं दे सकता। उन्होंने इमरान खान की हिरासत और अल्पसंख्यकों के मुद्दे पर भी पाकिस्तान की आलोचना की।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कानून के शासन पर पाकिस्तान को घेरा

संयुक्त राष्ट्र, एजेंसी। भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कानून के शासन को लेकर पाकिस्तान की टिप्पणियों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि जिस देश में ‘सेना ही शासन है और सेना ही कानून’ वह दूसरों को कानून के शासन पर उपदेश नहीं दे सकता। संयुक्त राष्ट्र महासभा में ‘राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कानून का शासन’ विषय पर चर्चा के दौरान पाकिस्तान की टिप्पणियों के बाद भारत ने शुक्रवार को जवाब देने के अपने अधिकार (राइट ऑफ रिप्लाई) का इस्तेमाल किया। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की काउंसलर आर. मैथिली ने कहा कि ‘यह विडंबना है कि ऐसे देश से कानून के शासन पर उपदेश सुनने पड़ रहे हैं, जिसका अपना रिकॉर्ड इसका मजाक उड़ाता है।’

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र में कानून के शासन की रक्षा करने का दावा करता है, जबकि अपने देश में इसका निर्धारण प्रभावी रूप से उसकी सेना करती है। उन्होंने कहा कि ‘जो देश अपने सैन्य शासकों को अपनी ही अदालतों के अधिकार क्षेत्र से बाहर रखता है, वह इस समिति में कानून के शासन पर उपदेश देने की स्थिति में नहीं है।’ मैथिली ने पाकिस्तान के 26वें संविधान संशोधन को न्यायिक स्वतंत्रता के लिए बड़ा झटका बताया।मैथिली ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को जेल में रखे जाने को लेकर भी पाकिस्तान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि जिस देश में किसी भी सरकार को अपना निर्वाचित कार्यकाल पूरा नहीं करने दिया गया हो और पूर्व प्रधानमंत्री को मनमाने ढंग से जेल में रखकर अपने ही सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के विपरीत चिकित्सा उपचार से वंचित किया जा रहा हो, वह कानून के शासन का ज्ञान दे रहा है। मैथिली ने कहा कि भारत में धार्मिक अल्पसंख्यकों के साथ व्यवहार को लेकर पाकिस्तान के आरोप उसके अपने देश में अल्पसंख्यकों के प्रति व्यवहार से ध्यान हटाने की एक रणनीतिक कोशिश हैं। उनके अनुसार, पाकिस्तान के अस्तित्व में आने के बाद से उसकी आबादी में अल्पसंख्यकों का अनुपात लगातार घटा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कानून के शासन पर पाकिस्तान को घेरा