भारत और पनामा द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेंगे

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पनामा के विदेश मंत्री जेवियर का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारत और पनामा सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के इच्छुक हैं। पनामा के विदेश मंत्री ने भारत को नहर के संचालन में साझेदार बनाने की दिशा में प्रयास का उल्लेख किया।

भारत और पनामा द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेंगे

- विदेश मंत्री जयशंकर ने पनामा के विदेश मंत्री जेवियर का स्वागत किया नई दिल्ली, एजेंसी। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को पनामा के विदेश मंत्री जेवियर मार्टिनेज-अचा वास्केज का स्वागत किया। साथ ही कहा कि भारत और पनामा सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के इच्छुक हैं।

द्विपक्षीय वार्ता

प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के दौरान जयशंकर ने कहा कि दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय संपर्कों की गति लगातार बनी हुई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान यात्रा पिछले साल सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर आयोजित पांचवीं भारत-सिका (एसआईसीए) विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान दोनों नेताओं की सह-अध्यक्षता के बाद हुए संवाद को आगे बढ़ाती है। जयशंकर ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि आपकी यात्रा हमारे संबंधों को सभी क्षेत्रों में और मजबूत करेगी। मैं करीब तीन साल पहले पनामा गया था। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि दोनों सरकारें और नेता हमारी साझेदारी को और गहरा और व्यापक बनाने के इच्छुक हैं। हम निश्चित रूप से पनामा के साथ करीबी संबंधों की ओर देख रहे हैं, क्योंकि भारत जैसे साझेदार के लिए आपके पास एक रणनीतिक स्थान के साथ-साथ जबरदस्त आर्थिक स्थिरता और संभावनाएं हैं।

साझेदारी के प्रयास

पनामा के विदेश मंत्री वास्केज ने एक समाचार एजेंसी के साथ बातचीत में कहा कि उनका देश पनामा नहर की पूर्ण तटस्थता की रक्षा के लिए भारत को साझेदार बनाने की दिशा में प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि पनामा अपनी स्वतंत्र विदेश नीति और राष्ट्रीय संप्रभुता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नहर का कुशल, जिम्मेदार और सुरक्षित संचालन ही पनामा की संप्रभुता की सबसे बड़ी रक्षा है। वास्केज ने कहा कि पिछले 25-26 वर्षों में पनामा ने अपने संसाधनों से नहर का विस्तार किया है और उसे अपनी उपलब्धियों पर गर्व है।

सामान्य पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत और पनामा के विदेश मंत्रियों के बीच वार्ता का मुख्य उद्देश्य क्या था?
भारत और पनामा के विदेश मंत्रियों के बीच वार्ता का मुख्य उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करना था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।