एससीओ बैठक में भारत की भागीदारी स्वागत योग्य कदम : पाकिस्तान
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
पाकिस्तान ने कहा है कि शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की तीन दिवसीय बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का इस्लामाबाद दौरा स्वागत योग्य है। आलोक दमिरी के नेतृत्व में यह दौरा पिछले साल के संघर्ष के बाद पहली बार हुआ। इस बैठक में एससीओ के सदस्य देशों के अधिकारी शामिल हुए।

इस्लामाबाद, एजेंसी। पाकिस्तान ने गुरुवार को कहा कि शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की तीन दिवसीय बैठक में शामिल होने के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल का इस्लामाबाद दौरा स्वागत योग्य कदम था। आलोक दमिरी के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने उस बैठक में भाग लिया, जो बुधवार को संपन्न हुई। पिछले साल दोनों देशों के बीच चार दिन तक चले संघर्ष के बाद यह किसी भारतीय प्रतिनिधिमंडल की इस्लामाबाद की पहली यात्रा थी। एससीओ के सदस्य देशों में रूस, भारत, ईरान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, बेलारूस और चीन शामिल थे। साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में विदेश कार्यालय के प्रवक्ता सज्जाद हैदर खान से भारतीय अधिकारी के दौरे पर टिप्पणी करने के लिए कहा गया।


