ओमान जाएगा वाराणसी में बना 40 टन बिस्किट
भारत और ओमान के बीच मुक्त व्यापार समझौते के तहत वाराणसी से 40 टन बिस्किट का निर्यात किया जा रहा है। यह कदम ओमान में भारतीय खाद्य उत्पादों की बढ़ती मांग को दर्शाता है। बिस्किट कानपुर के आईसीडी से कस्टम मंजूरी के बाद मुंबई भेजा जाएगा और वहां से ओमान के लिए रवाना होगा।

नई दिल्ली, एजेंसी। भारत और ओमान के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लागू होने के बाद वाराणसी स्थित एक कंपनी द्वारा निर्मित 40 टन बिस्किट का निर्यात ओमान किया जा रहा है। वाणिज्य मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि यह कदम ओमान में भारतीय प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों की बढ़ती मांग और निर्यात संभावनाओं को दर्शाता है। मंत्रालय के अनुसार बिस्किट की यह खेप वाराणसी से रवाना होगी और सीमा शुल्क (कस्टम) मंजूरी के लिए पहले कानपुर स्थित इनलैंड कंटेनर डिपो (आईसीडी) पहुंचेगी। इसके बाद इसे आगे निर्यात के लिए मुंबई के जवाहरलाल नेहरू पोर्ट (जेएनपीटी) भेजा जाएगा, जहां से इसे समुद्री मार्ग से ओमान रवाना किया जाएगा।
वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि यह निर्यात भारतीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के लिए एक सकारात्मक संकेत है और इससे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भारतीय उत्पादों की पहुंच मजबूत होगी। साथ ही, यह पहल उत्तर प्रदेश के उद्योगों और स्थानीय उत्पादकों के लिए नए निर्यात अवसर भी पैदा करेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


