न्यूजीलैंड से करार 19 अक्टूबर से लागू होगा
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) 19 अक्टूबर से लागू होने वाला है। दोनों देशों ने 27 अप्रैल को द्विपक्षीय व्यापार और निवेश बढ़ाने के लिए एफटीए पर हस्ताक्षर किए थे। इसके तहत न्यूजीलैंड में भारत के 100% निर्यात को शुल्क-मुक्त पहुंच मिलेगी। न्यूजीलैंड ने भारत में 20 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता जताई है।

नई दिल्ली, एजेंसी। भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) 19 अक्टूबर से लागू होने की संभावना है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दोनों देशों ने वस्तुओं एवं सेवाओं में द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने तथा निवेश को बढ़ावा देने के लिए 27 अप्रैल को मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर किए थे। एफटीए के तहत न्यूजीलैंड में भारत के 100 प्रतिशत निर्यात को शुल्क-मुक्त पहुंच मिलेगी।फिलहाल, न्यूजीलैंड भारत के प्रमुख उत्पादों पर अधिकतम 10 प्रतिशत तक शुल्क लगाता है। इनमें सिरेमिक, कालीन, वाहन और वाहन कलपुर्जे शामिल हैं। न्यूजीलैंड ने 15 वर्ष में भारत में 20 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है।


