जाली नोट, ड्रग्स, हथियार और मानव तस्करी रोकने पर बनी रणनीति

हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
Follow us on Google News
share

सीतामढ़ी में इंडो-नेपाल बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई, जिसमें सीमा सुरक्षा, अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण और संस्थागत सहयोग को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने संयुक्त कार्रवाई की आवश्यकता पर सहमति जताई।

जाली नोट, ड्रग्स, हथियार और मानव तस्करी रोकने पर बनी रणनीति

सीतामढ़ी। नेपाल के महोत्तरी जिला स्थित जलेश्वर नगरपालिका के सभा कक्ष में भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए इंडो-नेपाल बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महोत्तरी के चीफ डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर (सीडीओ) इन्द्रदेव यादव ने की।

बैठक में चर्चा

बैठक में सीतामढ़ी के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया, पुलिस अधीक्षक अमित रंजन, रौतहट और सर्लाही के सीडीओ, दोनों देशों के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तथा एसएसबी के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर विधि-व्यवस्था को मजबूत बनाने, सीमा सुरक्षा को और प्रभावी करने तथा दोनों देशों के बीच समन्वय बढ़ाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने जाली नोटों के कारोबार, अवैध हथियारों की तस्करी, ड्रग्स एवं नारकोटिक्स, शराब, तंबाकू और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए संयुक्त रणनीति बनाने पर जोर दिया।

समुदाय की आवश्यकता

बैठक में मोस्ट वांटेड अपराधियों की गिरफ्तारी, संदिग्ध व्यक्तियों और विदेशी नागरिकों की अवैध आवाजाही पर रोक, सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान तथा समन्वित कार्रवाई को और सशक्त बनाने पर सहमति बनी। अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर सहयोग और समन्वय की आवश्यकता बताई। इसके अलावा मानव तस्करी, ड्रग तस्करी, सीमा अतिक्रमण, बॉर्डर पिलरों की सुरक्षा तथा नो-मैन्स लैंड में अतिक्रमण जैसी समस्याओं पर भी गंभीर चर्चा हुई। दोनों देशों के अधिकारियों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय असामाजिक तत्वों और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ संयुक्त एवं सतत कार्रवाई जारी रखने का संकल्प लिया।

निर्देश और सहमति

बैठक में सीमावर्ती थानों और सुरक्षा एजेंसियों को पूर्ण सतर्कता बरतने तथा छोटी घटनाओं को भी गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र में आपसी विश्वास, सहयोग और समन्वय को और मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया, ताकि भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रखा जा सके। बैठक में महोत्तरी के सीडीओ इन्द्रदेव यादव, सर्लाही के सीडीओ विजयराज सुबेदी, रौतहट के सीडीओ दिनेश सागर भुसाल, एडीएम सीतामढ़ी संजीव कुमार, एडीएम आपदा प्रबंधन बृजकिशोर पांडेय, भारत के महावाणिज्य दूतावास बीरगंज के काउंसल मनीष कुमार दास आदि उपस्थित थे।

संबंधित प्रश्न

✦इंडो-नेपाल बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट समन्वय समिति की बैठक कब आयोजित की गई?−
सीतामढ़ी में बैठक आयोजित की गई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़जाली नोट, ड्रग्स, हथियार और मानव तस्करी रोकने पर बनी रणनीति