खेल : अर्जेंटीना से भिड़ंत में भारत को बड़ी जीत की जरूरत
भारत की पुरुष हॉकी टीम को हॉकी विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अर्जेंटीना के खिलाफ बड़ी जीत की आवश्यकता है। हालिया हार के बावजूद, भारत को अंतिम मैच में अर्जेंटीना को हराने के साथ इंग्लैंड और नीदरलैंड्स के मैचों के परिणामों की भी उम्मीद रखनी होगी।

अर्जेंटीना से भिड़ंत में भारत को बड़ी जीत की जरूरत हॉकी विश्व कप
एम्सटेलवीन, एजेंसी। पिछले मैच में नीदरलैंड्स से हार भारतीय पुरुष हॉकी टीम विश्व कप सेमीफाइनल की दौड़ से लगभग बाहर होने के करीब है। हालांकि शनिवार को आखिरी पूल मैच में इंग्लैंड की अर्जेंटीना से हार ने तकनीकी तौर पर रास्ते बंद नहीं किए हैं।
भारत की स्थिति
ऐसे में जब सोमवार को हरमनप्रीत सिंह की टीम अर्जेंटीना से भिड़ेगी तो उसे बड़ी जीत के साथ दूसरे मैच का परिणाम भी अनुकूल रहने की दुआ करनी होगी। नए प्रारूप के तहत पूल ई और एफ में दूसरे दौर में शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी।
अर्जेंटीना के खिलाफ चुनौती
इंग्लैंड को अर्जेंटीना ने 3-1 से हराया लेकिन पहले दौर में भारत पर मिली जीत के कारण इंग्लैंड के पास तीन अंक हैं। नीदरलैंड्स छह अंक के साथ अंतिम चार में पहुंच चुका है। अर्जेंटीना के भी कल मिली जीत के बाद तीन अंक हो गए हैं जबकि भारत के पास कोई अंक नहीं है। अब भारत को न सिर्फ अर्जेंटीना को बड़े अंतर से हराना होगा। हालांकि अर्जेंटीना को हराना आसान नहीं होगा। उसने इस साल प्रो लीग में राउरकेला में भारत को 8-0 और 4-2 से हराया था।
भारत की जीत की शर्तें
भारत अगर दो गोल से अधिक के अंतर से जीत दर्ज करता है तो ही अर्जेंटीना बाहर हो सकता है क्योंकि ऐसे में उसके गोल अधिक हो जाएंगे। अर्जेंटीना ने अभी तक चार गोल स्कोर किए हैं जबकि भारत के तीन गोल हैं। इसके अलावा भारत को नीदरलैंड्स की इंग्लैंड पर बड़ी जीत का भी इंतजार करना होगा। इंग्लैंड के खाते में पांच गोल है, लिहाजा भारत को इंग्लैंड से कम से कम चार गोल के अंतर की जरूरत होगी।


