भारत-मालदीव के बीच यूपीआई डिजिटल भुगतान सेवा शुरू

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारत और मालदीव के बीच सीमापार डिजिटल भुगतान सेवा शुरू हो गई है। वित्त मंत्रालय के अनुसार, मालदीव मॉनेटरी अथॉरिटी ने 'फवारा यूपीआई' का सफल संचालन किया है। इस सेवा के माध्यम से मालदीव में रहने वाले लोग रियल टाइम में भारत के लिए भुगतान कर सकेंगे।

भारत-मालदीव के बीच यूपीआई डिजिटल भुगतान सेवा शुरू

नई दिल्ली, एजेंसी। भारत और मालदीव के बीच एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) के जरिये सीमापार डिजिटल भुगतान सेवा आरंभ हो गई है। यह पहल दोनों देशों के बीच डिजिटल वित्तीय कनेक्टिविटी को बढ़ाने और आर्थिक सहयोग की दिशा में बड़ा बदलाव लाने वाला कदम है। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के अनुसार, गुरुवार को मालदीव मॉनेटरी अथॉरिटी (एमएमए) ने मालदीव के ‘फवारा यूपीआई’ के भारतीय यूपीआई से एकीकरण के बाद इसके सफल संचालन की घोषणा की। बयान में बताया गया कि शुरुआत में मालदीव में रहने वाले लोग फवारा का इस्तेमाल कर भारत में परिजनों या अन्य लोगों को ‘रियल टाइम’ भुगतान कर सकेंगे。

भुगतान प्रक्रिया

रकम भेजने वाला मालदीवियन रुफिया में भुगतान करेगा, लेकिन यूपीआई नेटवर्क इसे भारतीय रुपये में बदलकर पाने वाले के खाते में जमा करेगा। मालदीव ने यह सेवा दो स्थानीय बैंकों बैंक ऑफ मालदीव और मालदीव इस्लामिक बैंक की भागीदारी से शुरू की है। इन बैंकों के ग्राहक मोबाइल ऐप के जरिये भारत में सीधे भुगतान कर सकेंगे。

दुकानों में भुगतान भी जोड़ा जाएगा

बयान में बताया गया है कि इस सहयोग के अगले चरण में सीमापार भुगतान के और भी तरीके शामिल किए जाएंगे। इनमें क्यूआर कोड आधारित मर्चेंट भुगतान (दुकानों में भुगतान) और अन्य डिजिटल भुगतान सेवाएं होंगी。

नौ और देशों में काम करता है यूपीआई

भारतीय यूपीआई नेटवर्क मालदीव के अलावा नौ और देशों में संचालित है। इनमें कंबोडिया, सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात, फ्रांस, मॉरिशस, नेपाल, भूटान, कतर और श्रीलंका शामिल हैं। इससे इन देशों में जाने वाले भारतीय यात्रियों के लिए आसानी से लेन-देन करना संभव हो पाता है।

FAQs

भारत और मालदीव के बीच डिजिटल भुगतान सेवा कब शुरू हुई?
भारत और मालदीव के बीच सीमापार डिजिटल भुगतान सेवा आरंभ हो गई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़भारत-मालदीव के बीच यूपीआई डिजिटल भुगतान सेवा शुरू